41 साल की हुईं करीना कपूर, जानिए कितने करोड़ की हैं मालकिन

मुंबई, 21 सितंबर: बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपना 41वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। करीना इंडस्ट्री की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना रास्ता खुद बनाया है। करीना ने हिंदी फिल्मों का करीब दो दशक का अपना सफर पूरा कर लिया है। फिल्मों में आने के बाद से ही करीना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। किसी वक्त में वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस भी थीं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए एक्ट्रेस की कुल संपत्ति और उनकी कमाई के बारे में...

कपूर फैमिली की चौथी पीढ़ी करीना

कपूर फैमिली की चौथी पीढ़ी करीना

करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को हुआ। वह रणधीर कपूर और बबीता की छोटी बेटी हैं और करिश्मा कपूर की बहन हैं। उनके दादा राज कपूर बॉलीवुड के बहुत बड़े नाम थे। करीना बॉलीवुड में काम करने वाली कपूर फैमिली की चौथी पीढ़ी हैं। करीना ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, हालांकि यह फिल्म इतना असर नहीं कर पाई, लेकिन उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। वहीं साल 2004 में रिलीज हुई 'चमेली' में उनके किरदार के बाद उन्होंने खुद को एक एक्ट्रेस के रूप में साबित किया और फिर एक के बाद एक हिट फिल्म देकर उन्होंने इंडस्ट्री में नए मुकाम के साथ शोहरत हासिल की।

करीना कपूर की कुल संपत्ति

करीना कपूर की कुल संपत्ति

वहीं अगर करीना कपूर की संपत्ति की बात करें तो CA knowledge की रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर की कुल संपत्ति लगभग 440 करोड़ रुपए है। उनकी एनुअल इनकम ( वार्षिक आय) लगभग 10 से 12 करोड़ रुपए है। करीना बॉलीवुड की एक लीडिंग एक्ट्रेस होने के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो, टूर और रेडियो शो से भी कमाई करती हैं।

जानिए एक फिल्म की फीस

जानिए एक फिल्म की फीस

रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर एक फिल्म का करोड़ों की चार्ज करती हैं। जानकारी के अनुसार वो एक फिल्म का करीब 7 करोड़ रुपए फीस वसूलती थी, लेकिन उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद कहा जाता है कि उन्होंने अपनी फीस 7 से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी है।

करीना के पास करोड़ों के घर और कार

करीना के पास करोड़ों के घर और कार

करीना कपूर फॉर्च्यून हाइट्स, बांद्रा (मुंबई) में एक 4बीएचके अपार्टमेंट की मालिक हैं, जहां वह अपने पति और बेटों के साथ रहती हैं, जिसकी कीमत करीब 48 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा उनका स्विट्जरलैंड के गस्टा में एक आलिशान घर भी है, जिसकी 33 करोड़ कीमत है। वहीं करीना को महंगी गाड़ियों का भी बहुत शौक है। उनके पास विदेशी लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है। उनके पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास-1.40 करोड़, ऑडी Q7-93 लाख, रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी और लेक्सस एलएक्स की कीमत 2.32 करोड़ है।

ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई

ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई

वहीं फिल्मों के अलावा करीना कुछ बड़े ब्रांड का एंडोर्समेंट भी करतीं हैं, जिससे उनको एक ब्रांड एंडोर्समेंट का करीब 6 करोड़ रुपए मिलता है, वो लगभग 15 ब्रांड्स देखती हैं, जिनमें सोनी, हेड एंड शोल्डर, लैक्मे, प्रेगा न्यूज, मैग्नम आइसक्रीम और भी बहुत कुछ है। करीना डांस बेस्ड रियलिटी शो डांस इंडिया डांस का 7वां सीजन भी जज कर चुकी हैं। इतना ही नहीं करीना कपूर अपनी खुद की कपड़ों की चेन लॉन्च करने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस भी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी कई बुक भी रिलीज की है।

करीना कपूर की फैमिली और वर्फफ्रंट

करीना कपूर की फैमिली और वर्फफ्रंट

करीना कपूर ने साल 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों की नजदकियां फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान बढ़ी थी। करीना और सैफ दो बच्चों के पैरेंट्स हैं. तैमूर अली खान का जन्म 2016 में हुआ था, जबकि दूसरे बेटे जहांगीर का जन्म इसी साल 21 फरवरी को हुआ है। हाल ही करीना कपूर को अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में देखा गया था। वहीं अब उनकी आमिर खान के साथ ' लाल सिंह चड्ढा' आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+