आमिर, सलमान और शाहरुख नहीं, बल्कि ये है बॉलीवुड का सबसे अमीर शख्स, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Richest person of Bollywood: हाल ही में हुरुन इंडिया रिचेस्ट लिस्ट 2024 जारी हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने सिारों की नेट वर्थ का खुलासा हुआ था। लिस्ट में ये बातें सामने आई कि इंडस्ट्री का सबसे अमीर शख्स कौन है।
बॉलीवुड के अमीर लोगों की बात आती है तो सबके जहन में किंग खान का नाम ही आता है। आए भी कैसे ना, इंडस्ट्री में शाहरुख खान ने 32 से भी ज्यादा सालों तक काम जो किया है। शाहरुख खान इंडस्ट्री के ऐसे सितारे हैं, जिनके सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैन हैं। ऐसे में आपको भी लग रहा होगा कि शाहरुख खान ही इंडस्ट्री के सबसे अमीर सितारे हैं मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा नहीं है।

मगर आज हम आपको बॉलीवुड की जिस शख्सियत के बारे में बताने वाले हैं, उसकी संपत्ति बॉलीवुड के तीनों खान से भी ज्यादा है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि मशहूर फिल्म निर्माता और बिजनेसमैन रॉनी स्क्रूवाला हैं, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री के इकलौते अरबपति हैं। उन्होंने न सिर्फ इंडस्ट्री के तीनों खान बल्कि करण जौहर और आदित्य चोपड़ा जैसे फिल्म मेकर्स को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक शाहरूख खान की नेट वर्थ 7300 करोड़ रुपये है, जबकि आमर खान की नेट वर्थ 1862 करोड़ रुपये है। वहीं सलमान खान की नेट वर्थ की बात करें तो ये 2900 करोड़ रुपये है। इन तीनों की कुल संपत्ति मिलाकर 12062 करोड़ रुपये है। मगर ये कुल संपत्ति भी रॉनी स्क्रूवाला की संपत्ति से कम है।
बताते चलें कि रॉनी स्क्रूवाला की कुल संपत्ति 1.55 बिलियन डॉलर यानी कि 13000 करोड़ रुपये है। उनकी यही संपत्ति उन्हें इंडस्ट्री का सबसे रईस शख्स बनाती है। बता दें कि रॉनी स्क्रूवाला ने 1990 यूटीवी फिल्म्स की स्थापना की थी, जिसे एक अरब डॉलर से भी ज्यादा में डिज्नी को बेच दिया।












Click it and Unblock the Notifications