सलमान खान के घर में हुआ 'बप्पा' का स्वागत, पूरे खानदान ने उतारी भगवान की आरती, वीडियो देख पिघल जाएगा दिल
सलमान खान इन दिनों बैटल ऑफ गलवान और बिग बॉस 19 में बिजी हैं। इसके बावजूद भी वो अपने परिवार के साथ किसी खास कार्यक्रम में शामि होना नहीं भूले। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी सलमान ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई। इस सेलिब्रेशन की वीडियो और फोटो ने सोशल मीडिया पर मचा दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सलमान अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा की पूजा-अर्चना करते हुए नजर आ रहे हैं। हर साल की तरह, यह अवसर भी उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर मनाया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान के माता-पिता, दोनो भाई सोहेल और अरबाज़, दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता अपने-अपने परिवारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें सलमान के बेहद करीबी दोस्त रितेश देशमुख भी अपनी पत्नी जेनेलिया और बच्चों के साथ शामिल हुए। इस वीडियो में खान परिवार के सदस्यों ने बारी बारी से बप्पा की आरती की। इस दौरान सभी खुश भी नजर आ रहे हैं।
सलमान अपनी फिल्म के अलावा बिग बॉस शो होस्ट कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने हाल ही में कहा था,"मैं बिग बॉस का हिस्सा कई सालों से रहा हूं और जैसा हम सबको पता है बिग बॉस हर साल अपने गेम को रीइन्वेंट करता है और इस बार घरवालों की सरकार है।"
इसके अलावा सलमान ने अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग शुरू कर दी है। इसका पहला शेड्यूल लद्दाख में शूट किया जा रहा है। जहां के सेट से सलमान खान की भी फोटो सामने आई थी। सलमान इसमें आर्मी ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। ये पहली बार है जब वो इस रोल में नजर आएंगे। सलमान का पहला लुक इस फिल्म से बाहर आ चुका है। जिसे खूब सरहाना मिली थी। फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications