बॉलीवुड से आई एक और बुरी खबर, 'सनम बेवफा' फिल्‍म के निर्देशक सावन कुमार टाक का हुआ निधन

बॉलीवुड से आई एक और बुरी खबर, 'सनम बेवफा' फिल्‍म के निर्देशक सावन कुमार टाक का हुआ निधन

मुंबई, 25 अगस्‍त: बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड निर्देशक सावन कुमार टाक का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। निर्देशक मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे और आज उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई

फेंफड़े में इन्‍फेक्‍शन और सांस लेने में हुई थी तकलीफ

फेंफड़े में इन्‍फेक्‍शन और सांस लेने में हुई थी तकलीफ

सनम बेवफा और सौटेन जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले इल्ममेकर सावन कुमार टाक की मौत की खबर ने मीडिया को उनके भतीते ने दी। उन्‍होंने बताया डायरेक्टर को 'गंभीर' हालत में बुधवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका फेफड़ों में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ थी जिसका इलाज चल रहा था।

 86 वर्ष के थे सावन कुमार

86 वर्ष के थे सावन कुमार

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार 86 वर्षीय सावन कुमार ने गुरुवार शाम 4:15 बजे अंतिम सांस ली। अन्‍य परेशानियों के साथ उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा और जिसके बाद दिल काम करना बंद कर दिया था और निधन हो गया।

1967 में फिल्म नौनिहाल से शुरू किया था अपना करियर

1967 में फिल्म नौनिहाल से शुरू किया था अपना करियर

सनम बेवफा जैसी मशहूर फिल्‍म के निर्देशक सावन कुमार टाक ने 1967 में फिल्म नौनिहाल से एक निर्माता के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्हें फिल्म के मुख्य अभिनेता संजीव कुमार को अपना स्क्रीन नाम देने का श्रेय दिया जाता है। 1972 में, उन्होंने मीना कुमारी की अंतिम फिल्म गोमती के किनारे से निर्देशन की शुरुआत की। उनकी सबसे यादगार फिल्म सौतन थी, जिसमें राजेश खन्ना, टीना मुनीम और पद्मिनी कोल्हापुरे थे, जो 1983 में रिलीज़ हुई थी

सावन कुमार ने लिखे हैं ये मशहूर गीत भी

सावन कुमार ने लिखे हैं ये मशहूर गीत भी

निर्देशक के अलावा सावन कुमार गीतकार भी थे।अक्सर अपनी फिल्मों के अधिकांश गीतों के बोल भी लिखे। उन्होंने अन्य फिल्म निर्माताओं के लिए भी गीत लिखे। उनके सबसे उल्लेखनीय और लोकप्रिय गीतों में उनकी फिल्म सौतन से जिंदगी प्यार का गीत है, साथ ही राकेश रोशन की 2000 की हिट, कहो ना ... प्यार है के लिए प्यार की कश्‍ती में, जानेमन जानेमन और चांद सितारे थे, जिसने ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरूआत की थी


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+