वो एक्ट्रेस जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों से रचाई शादी, आज जी रही खुशहाल जिंदगी
मुंबई, 17 नवंबर: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बनना और बिगड़ना आम बात है। यहां किसी को अपना जीवनसाथी मिल जाता है तो किसी का प्यारा मुकम्मल नहीं हो पाता। बॉलीवुड में रिश्तों के बनने-बिगड़ने की सैकड़ों कहानी है, लेकिन कई ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने अपनी पहली शादी तलाकशुदा मर्दों से की है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम है, जिनको जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

करीना कपूर खान
इस लिस्ट में पहला नंबर है, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का है, जिन्होंने सैफ अली खान की दूसरी बीवी बनना चुना और तलाकशुदा सैफ से साथ सबसे अपनी लाइफ बिताने का फैसला किया। सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी की। सैफ की इससे पहले एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी हो चुकी थी। जो 13 साल तक चली, फिर साल 2003 में दोनों ने तलाक ले लिया था।

विद्या बालन
बॉलीवुड की शानदार अदाकार विद्या बालन भी इस लिस्ट में शामिल है। विद्या ने साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ साथ फेरे लिए। विद्या बालन सिद्धार्थ रॉय कपूर की तीसरी वाइफ है। यूटीवी नेटवर्क के सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर इससे पहले दो बार तलाक ले चुके हैं, हालांकि दोनों को जब भी साथ देखा जाता है तो उनकी अलग ही बॉन्डिंग होती है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों साथ में बेहद खुश है।

शिल्पा शेट्टी
इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम भी टॉप पर हैं। फिल्मों से दूर शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को अपना जीवनसाथी चुना। शिल्पा ने राज को करीब दो सालों तक डेट किया और फिर साल 2009 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शिल्पा से पहले राज कुंद्रा की पत्नी कविता थीं, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। यहां तक की कविता ने शिल्पा शेट्टी पर अपना घर तोड़ने का आरोप भी लगाया था।

रानी मुखर्जी
वैसे को रानी मुखर्जी का बॉलीवुड में कई लोगों के साथ नाम जुड़ा था। वहीं सबसे ज्यादा चर्चाएं रानी की अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। लेकिन रानी ने फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा से शादी करके सबको चौका दिया था। रानी ने साल 2014 मे आदित्य चोपड़ा के साथ सात फेरे लिए थे। रानी भी आदित्य चोपड़ा की दूसरी पत्नी है। उनकी पहली पत्नी का नाम पायल खन्ना था।

रवीना टंडन
एक्ट्रेस रवीना टंडन को कौन नहीं जानता। एक वक्त था जब रवीना टंडन के इश्क के चर्च अक्षय कुमार के साथ जोड़े जाते थे, हालांकि ये रिश्ता लंबा नहीं चला और रवीना टंडन ने साल 2004 में बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी कर ली। अनिल खुद तलाकशुदा थे, लेकिन रवीना ने उनको अपना जीवन साथी चुना। रवीना से पहले अनिल की नताशा सिप्पी से शादी हुई थी, जो लंबी नहीं चल सकीं।












Click it and Unblock the Notifications