'दीपक यादव तुमने इतिहास में,' राधिका यादव की हत्या पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का फूटा गुस्सा
Radhika Yadav Case: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक इलाके में रहने वाली राधिका की 10 जुलाई को उनके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब इस दर्दनाक घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का रिएक्शन आया है।
13 जुलाई को ऋचा चड्ढा ने अपने एक्स (ट्विटर) पर इस घटना को लेकर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने राधिका की दोस्त हिमांशिका सिंह द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो रीपोस्ट करते हुए लिखा कि, 'अपनी ही बेटी को मारने में कोई इज्जत नहीं है।'

'तुमने असफल और कायर के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली'
ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'अगर कुछ लोगों ने पहले ही उसे कुछ कहा था, तो अब पूरी दुनिया दीपक यादव को हमेशा के लिए एक असफल व्यक्ति के रूप में याद रखेगी। दीपक यादव तुमने इतिहास के पन्नों में एक असफल और कायर के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है।'
ऋचा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उनकी पोस्ट पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
राधिका की दोस्त हिमांशिका ने क्या क्या बताया?
राधिका की हत्या के बाद उनकी सबसे करीबी दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में राधिका के हालात बताए। उन्होंने कहा कि राधिका पिछले कई सालों से मानसिक दबाव और घर की पाबंदियों से जूझ रही थीं।
उन्होंने लिखा कि, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त राधिका की हत्या उसके अपने पिता ने कर दी। उसने उसे पांच बार गोली मारी। चार गोलियां उसे लगीं। उसने सालों तक उसकी आलोचना और कंट्रोल से उसका जीना दुश्वार कर दिया था। राधिका को तस्वीरें खींचना और वीडियो बनाना बहुत पसंद था, लेकिन माता-पिता के दबाव में उसने सब कुछ छोड़ दिया क्योंकि उन्हें लगता था कि समाज उनके बारे में क्या सोचेगा। आखिरकार, उसने अपने तथाकथित दोस्तों की बात मान ली जो उसकी सफलता से जलते थे।'
कोच अजय यादव से भी राधिका ने की थी दिल की बात
राधिका यादव की एक पुरानी व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने अपने कोच अजय यादव से अपने मन की बात शेयर की थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार चैट में राधिका विदेश जाकर कुछ समय अकेले बिताना चाहती थीं। चैट में लिखा कि, चाइना में तो देखो, खाना-पीना एक समस्या बन सकता है। दुबई, ऑस्ट्रेलिया वगैरह ठीक रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया में परिवार है, दुबई में आप हैं। 1-2 महीने के लिए... अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर - कोई भी महीना चलेगा, बस मुझे यहां से कुछ वक्त के लिए निकलना है। घरवाले ठीक हैं, लेकिन थोड़े समय के लिए मुझे आजीदी से अकेले रहना है। जिंदगी को एंजॉय करना चाहती हूं। यहां बहुत ज़्यादा पाबंदियां हैं।'












Click it and Unblock the Notifications