प्रभास की फिल्म राधे श्याम ने 4 दिन में की बंपर कमाई, फिर भी 'फ्लॉप', ये है वजह
फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) के रिलीज होते ही फिल्म प्रेमियों में होड़ मच गई। इस फिल्म में बाहुबली जैसी फिल्मों में काम कर चुके प्रभास (Prabhas) के साथ पूजा हेगड़े का लीड रोल था। लेकिन अब एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) इस फिल्म के फ्लॉप होने से फी कानिराश हैं। उन्होंने कहा है कि हर फिल्म का अलग ट्रेंड होता है। फिल्म अपनी नियति अनुसार दर्शकों पैठ बनाती है।

5 भाषाओं और 3700 स्क्रीन पर हुई रिलीज
फिल्म राधे श्याम (Radhe Shayam) 11 मार्च को रिलीज हुई थी। इसे देशभर में लगभग 3700 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। पूरे भारत में यह फिल्म पांच भाषाओं में प्रदर्शित की गई। इस फिल्म के रिलीज से पहले जिस प्रकार का सपोर्ट मिल रहा था, अनुमान था कि इससे अच्छा कारोबार होगा। लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर आते ही यह फिल्म काफी स्लो हो गई। प्रभास की फिल्म को जिस तरह से फिल्म प्रेमियों में उत्साह था व राधेश्याम के रिलीज होने के बाद ठंडा हो गया।

‘पता नहीं क्यों नहीं चली ये फिल्म’
फिल्म राधे श्याम को रिलीज हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनके एक इंटरव्यू को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिनेत्री अपनी फिल्म के न चलने कितनी निराश हैं। उन्होंने कहा है कि हर फिल्म की अपनी नियति होती है। लेकिन मेरा विश्वास है कि कभी-कभी आप एक फिल्म देखते हैं और आप के मन में ये होता है कि 'ओह, ये फिल्म इट्स ओके है। लेकिन वहीं बॉक्स-ऑफिस पर उसका रिस्पॉन्स वास्तव में अच्छा होता है.

पूजा हेगड़े की फिल्म ने शुरुआत में तेजी से की थी कमाई
फिल्म राधेश्याम को लेकर जो कुछ हुआ उसका प्रोड्यूसर्स को अंदाजा नहीं था। शुरुआत में तो फिल्म को फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अच्छी कमाई भी हुई। लेकिन फिल्म का कमजोर पहलू यह रहा कि वह दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई। फिल्म ने महज चार दिनों में ही 165.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन बाद में यह दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं हुई।

दर्शकों दिल में नहीं बना पाई जगह
फिल्म राधे श्याम का कमजोर पहलू यह रहा कि वह दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई। फिल्म ने महज चार दिनों में ही 165.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन बाद में यह दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं हुई।

टाइटेनिक की तर्ज पर फिल्म की कहानी
फिल्म राधे श्याम का रिव्यू ओवरसीज सेंसर बोर्ड के मेंबर उमैर संधू ने दिया है। उन्होंने इस मूवी की कहानी हॉलीवुड फिल्म टाइटेनिक की तर्ज पर बताई है। अपने रिव्यू में उन्होंने प्रभास की जमकर तारीफ की है। प्रभास को क्लासी, स्टाइलिश, सेक्सिएस्ट स्वैगर तक बताया।

प्रभास और पूजा हेगड़े की जोड़ी नहीं लगा पाई आग
उमैर संधू ने दावा किया था कि फिल्म का फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी दिलचस्प होगा जिससे दर्शक जुड़ा हुआ अनुभव करेंगे। उन्होंने कहा था प्रभास (Prabhas) और पूजा (Pooja Hegde) की जोड़ी पर्दे पर कहर ढ़ा देगी। हलांकि फिल्म ने पहले चार दिन खूब कमाई की तो ऐसा लगा कि उमैर संधू का अनुमान सच साबित हो रहा है लेकिन आगे चलकर यह फिल्म दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई।

अच्छे कारोबार का था अनुमान
फिल्म राधे श्याम फिल्म के रिलीज से पहले जिस प्रकार का सपोर्ट मिल रहा था, अनुमान था कि इससे अच्छा कारोबार होगा। लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर आते ही यह फिल्म काफी स्लो हो गई। प्रभास की फिल्म को जिस तरह से फिल्म प्रेमियों में उत्साह था व राधेश्याम के रिलीज होने के बाद ठंडा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications