'मैं उस फोटो को देखकर हैरान रह गई, कैसे कोई...', 'अश्लील' फोटो पर नेहा शर्मा

मुंबई, 27 अक्टूबर: सोशल मीडिया का एक तरफ जहां फायदा है, वहीं दूसरी तरफ इसके बहुत सारे नुकसान भी है। ऐसे ही एक नुकसान का दर्द एक्ट्रेस नेहा शर्मा को झेलना पड़ा, जिसको उन्होंने अब बयां किया है। एक्ट्रेस की तस्वीर के साथ अश्लील छेड़छाड़ की गई और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था, जिसको देखकर नेहा शर्मा दंग गई, यहां तक की जब वो एक वेब सीरीज में काम कर रही थीं, तो वहां भी उनके साथ अजीब व्यवहार किया गया।

नेहा शर्मा ने बताई हकीकत

नेहा शर्मा ने बताई हकीकत

दरअसल, हाल ही में 'तानाजी' में नजर आईं एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2018 में उनकी मॉर्फ्ड तस्वीर की वजह से उन्हें कितनी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां की उन्होंने लोगों के अजीब व्यवहार को भी बुरी तरह से झेला। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा कि मॉर्फ्ड तस्वीर सामने आने पर वेब सीरीज 'इल्लीगल- जस्टिस आउट ऑफ ऑर्डर' के सेट पर लोगों ने उनसे 'अजीब' व्यवहार किया।

नेहा शर्मा की सेल्फी के साथ की गई छेड़छाड़

नेहा शर्मा की सेल्फी के साथ की गई छेड़छाड़

आपको बता दें कि एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें उनके बैकग्राउंड के साथ छेड़छाड़ करते हुए एक सेक्स टॉय जोड़ दिया गया था। उनकी उस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की तरफ से उन्होंने भद्दे-गंदे कमेंट का सामना किया। उन दिनों का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि ये बहुत ही कष्टकारी था, वो दिन दर्द आज भी मुझे सोने नहीं देते, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सब्र करना सीखा।

'इतनी गिरी हुई हरकत कैसे कर सकते हो?'

'इतनी गिरी हुई हरकत कैसे कर सकते हो?'

नेहा शर्मा ने बताया कि जब वह अपनी वेब सीरीज 'इल्लीगल' के सेट पर पहुंचीं, तो उन्हें छेड़छाड़ की गई छवि (मॉर्फ्ड फोटो) के बारे में पता चला और यहां तक कि हर कोई उनके साथ 'अजीब' व्यवहार कर रहा था। नेहा ने कहा कि मुझे तस्वीर के बारे में पता नहीं था, लेकिन लोग उसकी गॉशिप कर रहे थे। रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए नेहा ने कहा मैं इससे काफी परेशान हो गई थी। यार ये कितनी खराब बात है। ऐसे तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करना गलत है, मैं कितनी छोटी थी, उस वक्त इसलिए मेरा दिमाग और ज्यादा खराब हो गया। उस समय मैं यही सोच रही थी कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ? लोग मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? तुम वेले लोग इतनी गिरी हुई हरकत कैसे कर सकते हो?

सेट पर मिली फोटो के बारे में जानकारी

सेट पर मिली फोटो के बारे में जानकारी

वही इसके आगे नेहा ने कहा कि किसी ने उन्हें इल्लीगल के सेट पर वायरल फोटो के बारे में बताया। मुझे तस्वीर के बारे में पता नहीं था। मैं सेट पर आई थी और हर कोई थोड़ा अजीब और अजीब हो रहा था। वे जैसे थे वो पहले की तरह बात नहीं कर रहे थे, वे सब चर्चा कर रहे थे, बड़बड़ाहट हो रही थी। मैं ऐसी हूं, 'क्या हो रहा है? हर कोई अजीब व्यवहार क्यों कर रहा है?' मुझे लगता है कि आखिरकार कोई मेरे पास आया और कहा, नेहा, आपकी यह तस्वीर है जो वायरल हो रही है। मैंने कहा कि कौन सी तस्वीर?' फिर मैंने इसे देखा मेरा हैरानी में मुंह खुला की खुला रह गया।

नेहा ने जमकर लगाई थी लताड़

नेहा ने जमकर लगाई थी लताड़

नेहा ने कहा कि शुरुआत में मैं काफी उदास रही, लेकिन फिर ऐसा हो गया कि मैंने खुद से बोला कि ठीक है। मुझे पता है कि सच्चाई क्या है और इन बातों के लिए मुझे संतोष करने की जरूरत नहीं है। यहां तक की एक्ट्रेस ने उस शख्स पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने साफ कर दिया था वो उनकी असली तस्वीर नहीं थी। इसी के चेताया कि तस्वीरों के साथ इस तरह छेड़छाड़ करा बंद करो।

'शर्मा सिस्टर्स' का सोशल मीडिया पर जलवा

'शर्मा सिस्टर्स' का सोशल मीडिया पर जलवा

आपको बता दें कि नेहा शर्मा ने साल 2010 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'क्रूक' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'यमला पगला दीवाना 2', 'यंगिस्तान' और तानाजी: द अनसंग वॉरियर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उनकी बहन आयशा शर्मा भी बॉलीवुड में कई फिल्म कर चुकी हैं। 'शर्मा सिस्टर्स' अपनी ग्लैमरस और बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+