Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या रजनीकांत के Ex दामाद के साथ मृणाल ठाकुर का चल रहा चक्कर? अब एक्ट्रेस ने दिया चौंकाने वाला जवाब

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal thakur) और स्टार एक्टर धनुष (Dhanush) की डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों को एक के बाद एक कई सोशल गैदरिंग्स में साथ देखा गया, जिसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन खबरों के बीच अब मृणाल ठाकुर ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, मृणाल ठाकुर ने कुछ दिन पहले ही अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें शादी और बच्चों की ख्वाहिश है। 'सीता रमण' फेम मृणाल जब 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं, तो शादी को लेकर उनके बचपन के सपने का जिक्र सामने आया। शो में उन्होंने कहा, 'मेरा बचपन का सपना है कि मैं शादी करूं और मेरे बच्चे हों।'

mrunal thakur Dhanush

कई इवेंट्स में एक साथ नजर आए धनुष और मृणाल ठाकुर
इस बयान के बाद से जब सोशल मीडिया पर उनके और धनुष के एक साथ देखे जाने की खबरें वायरल हुईं, तो अफवाहों को और हवा मिल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनुष मुंबई में सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर में मृणाल को सपोर्ट करने पहुंचे थे।

मृणाल ने धनुष के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे
इसके अलावा, 1 अगस्त को मृणाल का बर्थडे था और कहा जा रहा है कि धनुष ने उनके साथ सेलिब्रेट किया। कुछ दिन पहले निर्देशक आनंद एल राय की बर्थडे पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए थे।

धनुष की बड़ी बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं मृणाल
सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि मृणाल अब धनुष की बड़ी बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं और उधर से भी फॉलो बैक आया है- जिसे कुछ लोग 'फैमिली अप्रूवल' की निशानी मान रहे हैं।

डेटिंग और करियर को लेकर मृणाल ठाकुर ने क्या कहा?
इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने डेटिंग और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करने से परहेज करने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि वह अपने करियर से जुड़े फैसलों में बेहद सोच-समझकर कदम उठाती हैं और जब तक कोई काम या प्रोजेक्ट पक्का न हो जाए, वह उस पर बात नहीं करतीं।

मृणाल ने कहा कि, 'मेरे करियर में अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। कई चीजें हैं जिन पर मैंने अभी काम भी शुरू नहीं किया है। लेकिन मैं तभी कुछ शेयर करूंगी जब मैं उसे वाकई कर रही होऊं, क्योंकि मैं नहीं चाहती कि सिर्फ बातों से चीजें बिगड़ जाएं। मैं नजर के कॉन्सेप्ट को मानती हूं- बहुत नजर लगती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+