Video: करिश्मा कपूर ने कर दी 90s की याद ताजा, निरमा के ऐड को किया ऐसा रिक्रिएट, फैंस बोले- मान गए

मुंबई, 27 मार्च: 90 के दशक के बच्चे अक्सर अपने वक्त के टीवी ऐड और सीरियल्स की बात करते हैं। आज भी कई दफा वो विज्ञापन जहन में आ जाते हैं, लेकिन क्या होगा जब पुराने विज्ञापन को फिर से उसी अंदाज में पेश किया जाए। ऐसा ही हुआ है। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक विज्ञापन ने लोगों को उसी वक्त की याद दिला दी। करिश्मा ने 80-90 के दशक के विज्ञापन को रीक्रिएट किया है, जिसको देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

करिश्मा कपूर पर फैंस हुए फिदा

करिश्मा कपूर पर फैंस हुए फिदा

इसमें कोई शक नहीं की बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का खुमार आज भी फैंस के अंदर बरकरार है, क्योंकि करिश्मा कपूर ने अपने ऐड के जरिए लोगों को करीब 30 साल पीछे अपनी पुरानी यादों में वापस ला दिया। उन्होंने हाल ही में क्रेड के एक विज्ञापन को किया है, जिसको एक्ट्रेस ने 80-90 के दशक के फेमस निरमा के विज्ञापन की तरह हूबहू फिल्माया है।

करिश्मा ने की पुरानी याद ताजा

करिश्मा ने की पुरानी याद ताजा

आपको याद होगा कि रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने निरमा सुपर डिटर्जेंट साबुन का ऐड किया था। अब उसी विज्ञापन की तरह सफेद साड़ी पहने करिश्मा एक दुकान पर जाती हैं और साबुन की जगह करिश्मा कपूर क्रेड बाउंटी की बात करती हैं। उन्होंने अपने ऐड को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसको देखकर लोगों की 90 के दशक की याद ताजा हो गई।

फैंस ने बरसाया प्यार

फैंस ने बरसाया प्यार

वहीं फैंस ने करिश्मा के वीडियो पर प्यार की बौछार कर दी। फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर हार्ट इमोजी पोस्ट किए। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मैं इस विज्ञापन में आपके लुक को इतना सुंदर देखकर बहुत हैरान हूं। किसी ने वाह कमेंट किया तो किसी मे मान गए जैसी टैग लाइन को पोस्ट किया। आप भी देखिए करिश्मा और निरमा का पुराना ऐड। (खबर के अंत में)

देखिए 1989 में आया निरमा सुपर डिटर्जेंट साबुन का विज्ञापन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+