नहीं रहे टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर, एक्टर ने दी कैजाद कपाड़िया को श्रद्धांजलि
मुंबई, 13 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का बुधवार को निधन हो गया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने ट्रेनर की मौत पर शोक व्यक्त किया है। टाइगर ने कैजाद कपाड़िया की फोटो के साथ उनको श्रद्धांजलि दी है। फिलहाल कैजाद के निधन की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। टाइगर के अलावा कई सेलेब्स ने कैजाद के निधन पर दुख जताया है।

'रेस्ट इन पॉवर कैजाद सर'
टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ट्रेनर की फोटो शेयर करते हुए लिखा 'रेस्ट इन पॉवर कैजाद सर'। इसी के साथ हाथ जोड़ने वाला और हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की। इसके अलावा टाइगर की मां आयशा, सिद्धांत कपूर समेत कई लोगों ने उनके अचानाक ऐसे दुनिया छोड़कर जाने पर दुख जताया हैं।

टाइगर श्रॉफ की फिटनेस में बड़ा योगदान
जानकारी के मुताबिक फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया मुंबई में एक फिटनेस अकादमी, K11 एकेडमी ऑफ फिटनेस साइंसेज के ऑनर थे। इसी के साथ वो कई बॉलीवुड हस्तियों के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की फिटनेस में कैजाद का बड़ा योगदान है।

फिटनेस अकादमी K11 के थे मालिक
इससे पहले एक इंटरव्यू में कैजाद ने बताया था कि एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के रूप में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है। साथ ही कहा था कि मेरे लिए कोई भी व्यक्ति जो मेरी फीस का भुगतान करने को तैयार है, वह मेरे के लिए सेलिब्रिटी है।
Recommended Video

'ट्रेनर अपने आप में एक सेलिब्रिटी'
कैजाद कपाड़िया ने इस बात को भी दोहराया था कि वो खुद को एक सेलिब्रिटी ट्रेनर नहीं समझते थे। उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि ये कोई लक्ष्य है। K11 फिटनेस अकादमी में मैंने स्टूडेंट्स को प्रेरित करने के लिए एक कोट लगा रखा था, जिसमें लिखा था कि एक सेलिब्रिटी ट्रेनर बनने की ख्वाहिश न रखें। इसके बजाय एक ट्रेनर बनने की ख्वाहिश रखें, जो अपने आप में एक सेलिब्रिटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications