रणदीप हुड्डा को महिला राइटर ने भेजा 10 करोड़ रुपए का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली, 20 अगस्त। बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा नई मुसीबत में फंस गए हैं। स्क्रिप्ट राइटर और गीतकार प्रियंका शर्मा ने रणदीप हुड्डा को 10 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस भेजा है। अपने वकील रजत कालसन के माध्यम से प्रियंका शर्मा ने यह नोटिस भेजा है। रणदीप हुड्डा को जो नोटिस भेजा गया है उसमे प्रियंका शर्मा का कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए रणदीप हुड्डा को संपर्क किया था। प्रियंका का आरोप है कि उन्होंने 1200 गानों के गीत और 40 कहानियों की स्क्रिप्ट भेजी थी। यह गीत और स्क्रिप्ट रणदीप हुड्डा के अलावा आशा हुड्डा, मंदीप हुड्डा, अंजली हुड्डा, मनीष और रणदीप के मैनेजर पंचाली चौधरी, मेकअप आर्टिस्ट रेणुका पिल्लई को इमेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजी थी।
Recommended Video

प्रियंका शर्मा का कहना है कि कई साल बीत गए, लेकिन इसके बाद भी इन लोगों ने मेरी स्क्रिप्ट और गीत पर काम नहीं किया और ना ही मुझे यह वापस भेजा। जो नोटिस भेजा गया है उसमे कहा गया है कि प्रियंका ने जब स्क्रिप्ट और गीतों को वापस लेने के लिए संपर्क किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। प्रियंका के वकील का कहना है कि पिछले 8 सालों में उनका जो शोषण किया गया है उसके बदले में 10 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा गया है। वहीं रणदीप हुड्डा की ओर से इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं सामने आया है।
बता दें कि रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उनकी आखिरी फिल्म राधे रिलीज हुई थी, जिसमे सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। हालांकि यह फिल्म कोरोना के चलते थिएटर में रिलीज नहीं हो सकी थी। लेकिन सलमान खान फिल्म को थिएटर में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने डी, हाइवे, सरबजीत जैसी सफल फिल्मों में काम किया है जिसमे उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications