56 की उम्र में दोबारा शादी रचाने वाले एक्‍टर प्रकाश राज जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

मुंबई, 25 अगस्‍त। अभिनेता प्रकाश राज जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है उन्‍होंने 56 की उम्र में दोबारा शादी रचाई है। प्रकाश राज अपनी ही पत्‍नी पोनी वर्मा से दोबारा शादी करने के कारण जबरदस्‍त सुर्खियों में हैं। प्रकाश राज 24 अगस्त को अपनी सालगिरह के दिन बेटे वेदांत के लिए दोबारा शादी की, ताकी उनका बेटा उनकी शादी देख सके। पोनी के साथ शादी के 11 साल बाद दोबारा शादी रचाने के बाद प्रकाश राज की पत्‍नी को किस करते हुए एक फोटो भी जमकर वायरल हो रही है। मोदी विरोधी छवि रखने वाले प्रकाश राज लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन हार गए थे। आइए जानते हैं आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं बॉलीवुड और दक्षिण फिल्‍मों के फेमस एक्‍टर प्रकाश राज?

36 करोड़ रुपये के मालिक हैं प्रकाश राज

36 करोड़ रुपये के मालिक हैं प्रकाश राज

बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों के फेमस एक्‍टर प्रकाश राज ने अपने अभिनय से एक खास पहचान बनाई है। प्रवांटेड और सिंघम जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुके प्रकाश राज की कुल संपत्ति रिपोर्ट के अनुसार 6 ​​मिलियन डॉलर यानी 36 करोड़ रुपये के मालिक हैं।

प्रकाश राज की जानें सालाना आय

प्रकाश राज की जानें सालाना आय

प्रकाश राज ने 2019 में बंगलूरू से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा और वो हार गये थे। प्रकाश राज की मासिक आय 20 लाख रुपये से ज्यादा है। प्रकाश राज सालाना 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं। प्रकाश राज को उनके अभिनय के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्‍मानित किया जा चुका है।

प्रकाश राज की जानें कितनी थी पहली कमाई

प्रकाश राज की जानें कितनी थी पहली कमाई

अपने निगेटिव अभिनय से बिग स्‍क्रीन पर अपनी पहचान बनाने वाले प्रकाश राज की पहली कमाई सुनकर आप ताज्‍जु करेंगे। प्रकाश राज की पहली कमाई मात्र 300 रुपये थी। शुरूआती दौर में अभिनय के क्षेत्र में अपना करयिर सवार रहे प्रकाश राज स्‍टेज पर एक्टिंग किया करते थे। वे स्ट्रीट प्ले भी करते थे। थिएटर में काम करने के लिए उन्हें महीने में 300 रुपए मिलते थे। इसके बाद टीवी धारावाहिकों में काम किया, टीवी सीरियर से छोटे पर्दे से पॉपुलर होने के बाद प्रकाश राज ने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्में की।

पहली पत्‍नी से तलाक के एक साल बाद पोनी वर्मा से की थी लव मैरिज

पहली पत्‍नी से तलाक के एक साल बाद पोनी वर्मा से की थी लव मैरिज

प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है। 26 मार्च 1965 को बंगलूरू में जन्‍में प्रकाश राज ने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर अपना नाम बदलकर प्रकाश राज किया था। प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से शादी साल 2010 में की थी। दोनों की लव मैरिज थी। साल 2009 में अपनी पहली पत्नी ललिता कुमारी से तलाक आपसी सहमति पर तलाक ले लिया था। पत्‍नी पोनी जिससे11 साल बाद दोबारा शादी करने के बाद प्रकाश राज सुर्खियों में आए हैं इन दोनों की मुलाकात फिल्‍म की शूटिंग के दौरान हुई थी।

प्रकाश राज ने पीएम मोदी से मांग ली थी डिग्री

प्रकाश राज ने पीएम मोदी से मांग ली थी डिग्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते वाले प्रकाश राज ने 20 जनवरी 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा के समय प्रकाश राज ने कहा था-परीक्षा पर चर्चा करने से पहले डिग्री का कागज दिखाओ।' केवल ये ही बयान नहीं प्रकाश राज अपने मोदी सरकार विरोधी बयानों के कारण आए दिन चर्चा में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+