कबीर बेदी: वो एक्टर जिनकी फिल्मों से ज्यादा लव अफेयर के होते हैं चर्चे

मुंबई, 16 जनवरी: दिग्गज बॉलीवड एक्टर कबीर बेदी रविवार को अपना 76वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 16 जनवरी 1946 को कबीर बेदी का जन्म लाहौर के एक पंजाबी सिख फैमिली में हुआ था। साल 1971 से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले कबीर बेदी बॉलीवुड की 60 से ज्यादा और कई इंटरनेशनल फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं, हालांकि उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी लव लाइफ के चर्चे हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं।

70वें जन्मदिन पर की थी चौथी शादी

70वें जन्मदिन पर की थी चौथी शादी

कबीर बेदी बॉलीवुड के उन दिग्गज अभिनेताओं में रहे हैं, जिनकी प्रोफेशनल लाइफ को ज्यादा पर्सनल लाइफ के किस्से फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में मशहूर है। कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन से पहले अपनी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांज से शादी की। यानी 6 साल पहले उन्होंने चौथी शादी रचाई थी। इससे पहले परवीन के साथ करीब दस साल तक अभिनेता लिव-इन-रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

29 साल छोटी हैं परवीन दोसांज

29 साल छोटी हैं परवीन दोसांज

कबीर बेदी ने अपनी लाइफ में 4 शादियां की हैं। वहीं उनकी चौथी वाइफ परवीन उनसे 29 साल छोटी हैं। कबीर बेदी ने 6 साल पहले यानी 2016 में अपने 70वें बर्थडे से एक दिन पहले परवीन दोसांज से शादी थी। बता दें कि परवीन की उम्र जहां अभी 47 साल हैं। वहीं कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी की उम्र 52 हो चुकी है। यानी पूजा बेदी से उनकी मां 5 साल छोटी हैं।

 परवीन बॉबी के साथ जुड़ा नाम

परवीन बॉबी के साथ जुड़ा नाम

साल 1969 में कबीर बेदी ने डांसर प्रोतिमा बेदी से पहली शादी की थी, जिनसे कबीर के दो बच्चे पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी थे। हालांकि शादी के कुछ वक्त बाद उनका मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी के साथ नाम जोड़ा जाने लगा, जिसकी वजह से पहली पत्नी से उनका तलाक हो गया। वहीं 1997 में बेटे सिद्धार्थ ने सुसाइड कर लिया था। साथ ही साल 1998 में एक हादसे में प्रोतिमा की मौत हो गई।

ब्रिटिश फैशन डिजाइनर से की शादी

ब्रिटिश फैशन डिजाइनर से की शादी

परवीन बाबी से ब्रेकअप के बाद कबीर ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से शादी की, हालांकि यह शादी नहीं ज्यादा नहीं टिक पाई और उनका तलाक हो गया। दोनों के बेटा है, जिसका नाम अदम बेदीस वो एक एक इंटरनेशनल मॉडल है। वहीं सुसैन से तलाक के बाद 1990 में एक्टर ने टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से तीसरी शादी की, जो 15 साल बाद टूट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+