Video: जॉन अब्राहम की वीडियो बनाने में लगा था फैन, एक्टर ने फोन छीनकर किया कुछ ऐसा
मुंबई, 19 नवंबर: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इंडस्ट्री के सबसे हरफनमौला अभिनेता हैं। वो अक्सर मुंबई की सड़कों पर वॉक करते या फिर बाइक चलाते आपको मिल जाएंगे, हालांकि बहुत की कम लोग जानते होंगे कि शांत दिखने वाले जॉन कभी-कभी गुस्से भी हो जाया करते हैं, जो उनके फैंस हो काफी भारी पड़ता है। अब सोशल मीडिया पर जॉन का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सड़क पर चल रहे होते हैं और एक फैन उनकी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है, जिसके बाद जैसे ही जॉन उनके करीब आते हैं तो उनका फोन छील लेते।

अलग ही अंदाज में जॉन अब्राहम
सोशल मीडिया पर एक्टर जॉन अब्राहम का फैन के साथ का वीडियो धूम मचा रहा है। इसमें जॉन गुस्सा नहीं बल्कि अलग ही अंदाज में नजर आए हैं। जॉन अब्राहम का अपने फैंस के साथ इस तरह की बातचीत का शायद यह पहला ही वीडियो होगा। इस वीडियो को जिसने भी देखा है वो एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहा है। आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में तो जानिए।

एक्टर का वीडियो बनाने में लगे था फैन
दरअसल, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक स्कूटर पर सवार जॉन के दो फैन सड़क पर चल रहे एक्टर का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जैसे ही जॉन उनके करीब आते हैं तो उनका फोन छीन लेते हैं और फिर कुछ ऐसा कहते है कि अब वो सोशल मीडिया पर जमकर तैर रहा है। 10 सेकंड का वीडियो कई बार देखा जा चुका है।

हाय, कैसे हैं आप? आप लोग ठीक हैं?
फैन का फोन छीनने के बाद जॉन अब्राहम बड़े ही आराम से आगे बढ़ने लगते है और मोबाइल कैमरे की तरफ देखकर कहते हैं कि हाय, कैसे हैं आप? आप लोग ठीक हैं? वो मेरे दोस्त हैं। इस मैसेज को रिकॉर्ड करने के बाद एक्टर फोन वापस उन दोनों लड़कों को लौटा देते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस जॉन की भरभर कर तारीफ कर रहे है। कोई उनका डाउन टू अर्थ बता रहा है तो कई कमेंट सेक्शन में दिल के इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

सत्यमेव जयते 2 में आएंगे नजर
आपको बता दें कि जॉन अपनी 2018 की फिल्म की अगली कड़ी सत्यमेव जयते 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बार एक्शन-थ्रिलर में उनकी ट्रिपल रोल होंगे। एक पिता और उनके जुड़वां बेटे के रोल में वो दिखाई देंगे। कोविड -19 महामारी के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हुई है और यह अब 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
