बॉबी देओल की पत्नी ने सरेआम एक्टर को किया शर्मिंदा, वायरल Video देख यूजर्स ने बताया 'घमंडी'

हाल ही में अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस की शादी में बॉबी देओल और उनकी पत्नी भी नजर आए। इस दौरान नेटिजन्स ने तान्या देओल को उनके व्यवहार के लिए जमकर ट्रोल कर डाला।

मुंबई, 16 अगस्त: हाल ही में अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस के रिसेप्शन में फिल्मी सितारों ने शिरकत की। इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल और उनकी पत्नी तानिया देओल भी शामिल हुए। इस दौरान तान्या और बॉबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। नेटिजन्स को तान्या देओल का व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी बीवी के व्यवहार से बॉबी देओल को भी शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

रिसेप्शन में पत्नी संग दिखे बॉबी

रिसेप्शन में पत्नी संग दिखे बॉबी

बीते दिनों अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस ने शादी कर ली। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने कपल के इस खास पल में शिरकत की। इन मेहमानों की लिस्ट में एक नाम बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल का भी था।

वायरल हुआ ये वीडियो

रिसेप्शन से बॉबी और उनकी पत्नी तान्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी को पोज देते हुए बॉबी देओल अपनी पत्नी के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं लेकिन तान्या एक्टर को इग्नोर कर देती हैं। एक्टर का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

शर्मिंदा हुए बॉबी

शर्मिंदा हुए बॉबी

बॉबी को इग्नोर करते हुए तान्या देओल आगे बढ़ जाती हैं। ऐसा देखकर बॉबी देओल थोड़े शर्मिंदा हो जाते हैं और उनका चेहरा उतर जाता है। मीडिया के सामने होने के चलते बॉबी के लिए थोड़ी अजीब सिचुएशन हो जाती है।

अनदेखा कर चलती बनी पत्नी

अनदेखा कर चलती बनी पत्नी

बॉबी देओल को अनदेखा करने के चलते उनकी पत्नी तान्या को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- उन्हें शर्मिंदा कर दिया। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि उसे किस बात का इतना एटीट्यूड है।

हैंडसम दिखे बॉबी

हैंडसम दिखे बॉबी

हालांकि बाद में पति-पत्नी कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए। बॉबी देओल इस दौरान काफी हैंडसम लग रहे थे। एक्टर ने ब्लैक कुर्ता पाजामा और जैकेट पहना हुआ था। वहीं तान्या पिंक कलर की फ्लोरल साड़ी में नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+