Viral Video: बॉबी देओल ने थिएटर में फैंस के साथ देखी 'एनिमल', थिएटर में लोगों का क्रेज देखकर रोने लगे एक्टर
Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' इस समय थिएटर्स में धूम मचा रही है। फिल्म को दर्शकों से बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म में लोगों को रणबीर कपूर की दमदार एक्टिंग के साथ साथ उनका खूंखार लुक भी खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे बॉबी देओल को भी खूब पसंद कर रहे हैं। इसी बीच फैंस के प्यार को और ज्यादा करीब से फील करने के लिए बॉबी देओल मुंबई के एक थिएटर में पहुंचे थे, जहां फिल्म का शो चल रहा था।
थिएटर में फैंस के साथ बॉबी देओल ने देखी फिल्म
बॉबी देओल ने थिएटर से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। बॉबी देओल ने ये तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें एक्टर थिएटर में खड़े होकर पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में बॉबी देओल सफेद रंग की टीशर्ट के साथ ब्लू जींस में दिखाई दे रहे हैं।

बॉबी देओल ने थिएटर से शेयर किया फोटो
साथ ही बॉबी देओल ने अपने लुक स्टाइलिश बनाने के लिए आंखों पर चश्मा भी लगाया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- सिनेमा का मैजिक। वहीं इस फोटो के अलावा बॉबी ने एक छोटी सी वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो में एक्टर अपने फैंस के साथ नजर आ रहे हैं।
वीडियो शेयर कर बॉबी देओल ने लिखी ऐसी बात
फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस की खुशी बॉबी देओल के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने कैप्शन में लिखा है- सभी को बहुत सारा प्यार। वीडियो में बॉबी देओल भावुक होते हुए भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी बॉबी देओल पैपराजी को देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाए थे और कैमरे पर फूट फूटकर रोने लगे थे।
बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' की ताबड़तोड़ कमाई
आपको बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में ही 201.77 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications