जब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी के बाद भड़क गए थे बॉबी! एक्टर ने कहा- 'वह सबसे बुरा दौर था'
Bobby Deol And Dharmendra: हाल ही में बॉबी देओल और सनी देओल 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों ने अपने परिवार को लेकर खुलकर बात की। हर कोई जानता है कि बॉबी देओल और सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के बेहद करीब हैं लेकिन एक वक्त था जब वह उनसे नाराज हो गए थे।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने धर्मेद्र संग रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी कर ली थी तो वह उनसे दूर होने लगे थे। यहां तक कि दोनों के बीच काफी तनाव पैदा हो गया और एक्टर अपने पिता की कोई सलाह नहीं मानते थे।

बॉबी देओल ने बताया था कि जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी तो उस दौरान वह महज 11 साल के थे और उनके इस फैसले से नाखुश थे। एक्टर ने कहा, 'कई सालों तक मैंने अपने माता-पिता की कई सारी बातों को नजरअंदाज किया था। यहां तक कि वह मुझे कोई बात समझाने की भी कोशिश करते थे तो मैंने फैसला कर लिया था कि मैं कुछ भी हो जाए नहीं सुनूंगा। उस वक्त मैं और मेरे पिता के बीच का रिश्ता बुरे दौर से गुजर रहा था।'
बता दें कि, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी साल 1980 में हुई थी। एक्टर ने धर्म परिवर्तन कर एक्ट्रेस से शादी की थी। धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी इस शादी से उनके दो बेटे थे, सनी और बॉबी हुए थे। लेकिन जब धर्मेंद्र ने हेमा से दूसरी शादी कर ली थी तो उनके दोनों बेटों ने एक्टर से दूरी बना ली थी। हालांकि सालों बाद अब उनके रिश्तों में सुधार हो गया है।
हाल ही में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने अपनी शादी की 44वीं सालगिरह मनाई थी। जिसकी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस खास मौके पर ईशा देओल भी नजर आईं। हालांकि इन तस्वीरों में बॉबी देओल और सनी देओल नहीं दिखे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिलहाल आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।












Click it and Unblock the Notifications