Bandar Release Date: 'केनेडी' के बाद अब अनुराग कश्यप की 'बंदर' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, बॉबी मचाएंगे तहलका
Bandar Release Date: Bobby Deol की बहुप्रतीक्षित क्राइम-थ्रिलर Bandar की रिलीज डेट सामने आ गई है। Anurag Kashyap के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म लंबे समय से रिलीज के इंतजार में थी। हाल ही में बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर सलाखों के पीछे खड़े अपने किरदार की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह कोट और चश्मे में नजर आए। इस लुक ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर Toronto International Film Festival (TIFF 2025) में हो चुका है। वहां फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। अनुराग कश्यप ने बॉबी के अभिनय की सराहना करते हुए कहा था कि उन्होंने इस भूमिका में पूरी तरह खुद को समर्पित कर दिया है और यह उनके करियर का अब तक का सबसे अलग और साहसी प्रदर्शन है। बंदर की रिलीज के लिए खुद बॉबी देओल भी एक्साइटेड हैं। क्योंकि इसमें उन्होंने अभी तक का सबसे अलग किरदार निभाया है।
हालांकि रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर क्लैस देखने को मिल सकता है। इसी तारीख पर निर्देशक Indra Kumar के बेटे अमन कुमार अपनी पहली फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' के साथ दर्शकों के सामने आएंगे। इस तरह मई 2026 में दर्शकों को एक ही दिन दो अलग-अलग शैलियों की फिल्में देखने को मिलेंगी।
बॉबी देओल के अन्य प्रोजेक्ट्स भी चर्चा में हैं। वह Jana Nayagan में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें Vijay मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा Alpha में भी उनकी अहम भूमिका है, हालांकि इसकी रिलीज फिलहाल तय नहीं है। दूसरी ओर, उनके भाई Sunny Deol की फिल्म Border 2 ने साल की शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में मई का महीना देओल परिवार के लिए खास साबित हो सकता है। 'बंदर' को लेकर दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications