बॉबी देओल ने मां प्रकाश कौर के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर, लोग कर रहे हैं जमकर कमेंट्स

बॉबी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बॉबी देओल की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुंबई, 30 जुलाईः वेब सीरीज 'आश्रम' में शानदार एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोगों को ओटीटी पर उनका ये काम बहुत पसंद आ रहा है। फिल्मी परिवार के बेटे होने के बावजूद बॉबी देओल कई सालों तक एक्टिंग की दुनिया से दूर थे। खबर थी कि इंडस्ट्री में कोई उन्हें काम नहीं दे रहा था। आखिरकार सलमान खान बॉबी देओल को अपनी फिल्म 'रेस 3' में काम करने का मौका दिया था। अब एक बार फिर से वेब सीरीज के जरिए बॉबी देओल ने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है और लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाबी भी हासिल की है। हाल ही में बॉबी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बॉबी देओल की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

मां प्रकाश कौर के साथ बॉबी देओल ने शेयर की तस्वीर

मां प्रकाश कौर के साथ बॉबी देओल ने शेयर की तस्वीर

आपको बता दें कि एक्टर बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में मां-बेटे के बीच का प्यार साफ झलक रहा है। एक तस्वीर में तो बॉबी को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह मां के साथ कितना सुकून महसूस कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं फोटोज

बॉबी देओल के पिता, धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की तो कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं लेकिन एक्टर धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर बहुत समय बाद सोशल मीडिया पर नजर आई हैं। इस तस्वीर को देख फैंस मां-बेटे की क्यूट बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मां-बेटे में दिख रही है क्यूट बॉन्डिंग

मां-बेटे में दिख रही है क्यूट बॉन्डिंग

बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ जो तस्वीर शेयर की है, उसे देखकर लग रहा है कि यह किसी शूटिंग सेट पर खींची गई है। इस तस्वीर में बॉबी पिंक कलर की पगड़ी बांधे सफेद रंग के पठानी ड्रेस में नजर आ रहे हैं जबकि मां प्रकाश कौर ने ग्रे कलर का सलवार सूट पहना हुआ है। वह अपने बेटे की तरफ प्यार से देखती हुई कुछ बात कर रही हैं। एक तस्वीर में तो बॉबी अपनी मां के साथ इतने सुकून में लग रहे हैं कि उन्होंने अपनी आंखे ही बंद कर ली हैं।

बॉबी देओल ने कहा लव यू मां

बॉबी देओल ने कहा लव यू मां

बॉबी देओल और प्रकाश कौर की इस अनदेखी तस्वीर में मां-बेटे की क्यूट बॉन्डिंग देख फैंस बहुत खुश हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने कैप्शन में लिखा है- लव यू मां। साथ ही हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। लोग इन दो तस्वीरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं प्रकाश कौर

धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं प्रकाश कौर

आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं और सनी देओल और बॉबी देओल ये दोनों इनके बेटे हैं। वहीं फिल्मी दुनिया में आने के बाद धर्मेंद्र ने दूसरी शादी एक्ट्रेस और राजनेता हेमा मालिनी से की। हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा देओल और आहना देओल हैं। प्रकाश कौर ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+