बॉबी देओल के पास नहीं है काम, पर जीते हैं लग्जरी लाइफ, जानें उनकी कुल संपत्ति और सालाना कमाई

Bobby Deol Net Worth: पिछले कुछ समय से बॉबी देओल की किस्मत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चमक रही है। बॉबी देओल अपनी हर फिल्म के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये की चार्ज करते हैं।

bobby deol

Bobby Deol Net Worth: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल का फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉबी देओल अपने खराब फिल्मी करियर को याद कर इमोशनल हो गए थे। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें कभी सीरियसली लिया ही नहीं। बॉबी देओल को कई सालों तक कोई काम नहीं मिल रहा था। सलमान खान की फिल्म रेस-3 से उन्होंने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि उसके बाद भी उन्हें फिल्म का कोई ऑफर नहीं मिला। आपको बता दें कि बॉबी देओल अपने 23 साल के फिल्मी करियर में 44 फिल्मों में काम किया लेकिन सिर्फ 3 ही मूवीज हिट हो पाईं। बावजूद इसके बॉबी देओल आज करीब 200 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं और एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। आइए जानते हैं उनकी लग्जरी लाइफ और कमाई के बारे में।

मुंबई में बॉबी देओल के रेस्तरां
पिछले कुछ समय से बॉबी देओल की किस्मत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चमक रही है। बॉबी देओल अपनी हर फिल्म के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये की चार्ज करते हैं। इसके साथ ही मुंबई में बॉबी देओल के, सुहाना और समप्लेस एल्स नाम के दो चाइनीज रेस्तरां हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। कुछ समय तक बॉबी देओल ने मुंबई और दिल्ली में डीजे का काम भी किया था।

bobby deol

जुहू में 8 करोड़ का आलीशान घर
बॉबी देओल अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है। इसके अलावा पंजाब में उनका एक लग्जीरियस फार्महाउस भी है जहां पर कई बार पार्टीज का आयोजन किया जाता है।

बॉबी देओल की पत्नी करती हैं बिजनेस
बॉबी देओल की पत्नी तान्या का 'द गुड अर्थ' के नाम से खुद का फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस है। कई बॉलीवुड स्टार्स और बिजनसमैन उनके क्लाइंट हैं। तान्या ने साल 2005 में आई फिल्म 'जुर्म' और 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'नन्हे जैसलमेर' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का भी काम किया था। इसके साथ ही ट्विंकल खन्ना के 'व्हाइट विंडो' स्टोर में तान्या के डिजाइन किए हुए फर्नीचर और इंटीरियर डेकोर एक्सेसरीज बिकते हैं।

bobby deol

बॉबी देओल को महंगी गाड़ियों का शौक
बॉबी देओल को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक है। उनके महंगे कार कलेक्शन में लैंड रोवर, फ्रीलैंडर 2, रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेन्ज एस-क्लास, पोर्शे कायेन जैसी शानदार गाड़ियां शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी देओल हर साल करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+