अभिनेता Sonu Sood को बीएमसी की तरफ से मिला नोटिस, जुहू में बने होटल के अवैध निर्माण को हटाने का आदेश

मुंबई। अभिनेता सोनू सूद को उनके जुहू स्थित एक रेजिडेंट बिल्डिंग को होटल बनाने और उसमें अवैध निर्माण को बीएमसी की तरफ से नोटिस भेजा गया है। 15 नवंबर को जारी की गई इस नोटिस में कहा गया है कि वह इस छह मंजिल की इमारत को होटल से वापस रेजिडेंशियल बिल्डिंग में तब्दील करें। बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही बीएमसी ने सोनू सूद को अपने जुहू होटल को वापस रेजिडेंट बिल्डिंग में बदलने और बिल्डिंग में किये गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा था।

Recommended Video

      Sonu Sood को अवैध निर्माण को लेकर BMC ने भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी
      bmc give notice to actor sonu sood for his juhu property

      बीएमसी की तरफ से दिये गए नोटिस में कहा गया है कि आपने अपने पत्र में कहा है कि आपने इमारत की मौजूदा पहली से छठी मंजिल पर रहने की गतिविधि को बंद कर दिया है और इसका उपयोग रेजिडेंशियल आवास के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। साथ ही, आपने बताया था कि रेनोवेशन का काम प्रगति पर है लेकिन 20 अक्टूबर को निरीक्षण किया गया तो पता चला कि काम शुरू ही नहीं है। बता दें कि सूद ने जुलाई में बीएमसी को आश्वासन दिया था कि वह इमारत को एक आवासीय सुविधा में बहाल कर देंगे।

      सूद को बहाली के लिए सात दिन का समय दिया गया था। कार्यकर्ता गणेश कुसमुलु ने आरोप लगाया कि सूद ने होटल को गर्ल्स हॉस्टल में बदल दिया था। साथ ही गणेश कुसमुल ने कहा कि बीएमसी को इमारत को ध्वस्त कर देना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक सूद ने बीएमसी को बताया है कि वह पहले ही मरम्मत का काम कर चुके हैं। यह आवासीय संपत्ति रहेगी और कोई भी अवैध निर्माण नहीं किया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+