Salman khan-Somy Ali: सोमी अली ने सलमान खान को कहा 'कायर', लगाया सिगरेट से जलाने का आरोप
पाकिस्तानी अदाकारा सोमी अली ने सलमान खान पर यौन शोषण जैसे गंभीर और घृणित आरोप लगाए हैं। बता दें कि सलमान और सोमी करीब आठ साल तक रिलेशनशिप में रहे थे।
Salman khan and Somy Ali: पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली का जब भी जिक्र आता है आंखों के सामने उनकी फिल्में कम बल्कि उनकी और सलमान खान की हाथ में हाथ डाले तस्वीर जरूर घूम जाती है। नब्बे के दशक में इस ग्लैमरस अभिनेत्री ने सलमान समेत कई बड़े कलाकारों संग काम किया था लेकिन उनकी पहचान बॉलीवुड में सलमान की गर्लफ्रेंड के ही रूप में रही, हालांकि सल्लू मियां ने खुलकर कभी भी इस रिश्ते को स्वीकारा नहीं। कहा जाता है कि सलमान और सोमी करीब आठ साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और उनका ये रिश्ता साल 1999 में टूटा था, इस ब्रेक अप की वजह आज तक नहीं पता तो वहीं हिंदी सिनेमा की गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि ऐश्वर्या राय दोनों के ब्रेक-अप का कारण रहीं, जिनसे भी बाद में सलमान का रिश्ता टूट गया।

सोमी अली ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप
लेकिन लंबे अरसे बाद सोमी अली ने सोशल मीडिया पर सलमान खान को लेकर जो कुछ कहा है वो काफी चौंकाने वाला है। सोमी अली ने सलमान पर यौन शोषण, शारीरिक शोषण जैसे गंभीर और घृणित आरोप लगाए हैं। सोमी की पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है कि वो बहुत ज्यादा क्रोध से भरी हुई हैं और काफी तनाव में हैं। सोमी अली ने अपनी Insta Post पर अपनी और सलमान की एक फोटो शेयर की है, जिसमें सलमान उन्हें लाल गुलाब का फूल देते नजर आ रहे हैं।

'सिगरेट से फूंका Chauvinistic Pig'
सोमी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'अभी बहुत कुछ होने वाला है, मेरे शो को भारत में बंद करा दिया और फिर केस चलाकर मुझे धमकाने की कोशिश की , तुम कायर इंसान हो, भाड़ में जाओ, मेरे पास यहां 50 वकील हैं जो मुझे सिगरेट से जलने, शारीरिक शोषण और उस यौन शोषण से बचा लेंगे, जो तुमने मेरे साथ सालों तक किया है।'

'धिक्कार हैं उन अभिनेत्रियों को जो तुम जैसे...'
उन्होंने आगे लिखा है कि 'तुम Male Chauvinistic Pig हो, शर्म आनी चाहिए, धिक्कार हैं उन अभिनेत्रियों को जो तुम जैसे महिलाओं को पीटने वाले और बदसलूकी करने वाले इंसान का समर्थन करती हैं, उन अभिनेताओं पर भी शर्म आती है , जो तुम्हें सपोर्ट करते हैं।'

सोमी अली ने पोस्ट डिलीट की
सोमी अली की ये पोस्ट जंगल में आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इस पर कमेंट करने लगे। हालांकि सोमी अली ने ये पोस्ट कुछ वक्त के बाद डिलीट कर दी जिसकी क्या वजह थी? वो उन्हीं को पता थी लेकिन तब तक उनकी ये पोस्ट स्क्रीन शॉट के रूप में बहुत सारे लोगों के मोबाइल में सेव हो चुकी थी।

सलमान खान ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि इस वक्त लोग सोशल मीडिया पर सलमान और सोमी अली के रिश्ते को ही डिस्कस कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में सलमान या उनके किसी भी फैमिली मेंबर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

फिल्म ' अंत' से बॉलीवुड में कदम रखा
गौरतलब है कि 46 साल की सोमी का जन्म कराची में हुआ था। सोमी अली के पिता पाकिस्तानी और मां ईराकी हैं। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म सलमान खान के साथ ही थीं, जिसका नाम 'बुलंद' था लेकिन वो कभी रिलीज ही नहीं हुई लेकिन इसके बाद उन्होंने फिल्म ' अंत' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने यार गद्दार (1994), आओ प्यार करें (1994), आंदोलन (1995) और चुप (1997)। जैसे फिल्मों में काम किया।
यहां देखें सोमी अली की पोस्ट













Click it and Unblock the Notifications