Blackout Trailer: फिल्म 'ब्लैकआउट' का दमदार ट्रेलर रिलीज, क्राइम रिपोर्टर बन धमाल मचाएंगे विक्रांत मैसी
Blackout Trailer Release: ब्लॉकबस्टर फिल्म '12वीं फेल' के लीड एक्टर विक्रांत मैसी एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस समय विक्रांत मैसी अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लैकआउट' को लेकर चर्चा में हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री से उनके इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म 'ब्लैकआउट' का दमदार ट्रेलर रिलीज
हाल ही में फिल्म 'ब्लैकआउट' का नया पोस्टर रिलीज किया गया था और अब मूवी का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आज यानी 30 मई 2024 को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है।

क्राइम रिपोर्टर बने हैं विक्रांत मैसी
'ब्लैकआउट' के ट्रेलर में दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिला है। फिल्म दर्शकों को पुणे की सड़कों पर ले जाती है, जहां एक रात का अंधेरा शहर को सीक्रेट्स के जंजाल में लपेट देता है। फिल्म की कहानी कई आश्चर्यजनक मोड़ लेती है क्योंकि क्राइम रिपोर्टर लेनी यानी विक्रांत मैसी लालच और त्रासदी के जाल में उलझ जाता है और यही से फिल्म में एक नया मोड़ शुरू होता है।
कॉमेडी से भरपूर है फिल्म
विक्रांत मैसी भी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'ब्लैकआउट' का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप पर होगा। ये फिल्म आगामी 7 जून 2024 को ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म मेकर्स के अनुसार विक्रांत मैसी इस फिल्म में एक अलग अंदाजमें नजर आएंगे और ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। देवांग शशिन भावसार इस मूवी के डायरेक्टर हैं।












Click it and Unblock the Notifications