Birthday Special: अनुपम से पहले अमिताभ के इस रूममेट्स से किरण ने की थी शादी, जानिए फिर क्यों हुआ तलाक?
Gautam Berry: गौतम बेरी ने भी कुछ थियेटर प्ले में काम किया था, वो हाईप्रोफाइल बिजनेसमैन जरूर थे लेकिन लो प्रोफाइल लाइफ जीते थे।
Kirron Kher'S Ex Husband Gautam Berry: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत रील मांओं की लिस्ट में अभिनेत्री किरण खेर की गिनती होती है। बेहतरीन अदाकारा और मस्तमौला मिजाज के लिए मशहूर अभिनेत्री-सांसद का 14 जून को जन्मदिन है।
पर्दे पर शानदार किरदारों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली किरण खेर की अपनी एक फैन फॉलोइंग है। अक्सर वो अपनी स्टाइल और बयानों की वजह से भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहती हैं।

Made For Each Others हैं अनुपम-किरण
उनके पति अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकारों में से एक हैं। अनुपम और किरण दोनों 'मेड फॉर इच अदर्स' कहलाते हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों को एक बेटा सिकंदर खेर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करने वाले अनुपम-किरण दोनों ही एक-दूसरे की पहली पसंद नहीं थे।
किरण और अनुपम दोनों ने झेला तलाक का दर्द
जी हां किरण और अनुपम दोनों की ये दूसरी शादी थी और सिकंदर खेर अभिनेता अनुपम और किरण के बेटे नहीं हैं बल्कि वो किरण की पहली शादी की निशानी हैं। मालूम हो कि किरण ने अनुपम से मिलने से पहले 1979 में बिजनेसमैन और फिल्म फाइनेंसर गौतम बेरी से शादी की थी।
गौतम बेरी से हुई थी किरण की पहली शादी
मालूम हो कि चंडीगढ़ की रहने वाली किरण खेर ने पढ़ाई के बाद थियेटर को अपना करियर चुना और इसी सिलसिले में वो मुंबई आई थीं और इसी दौरान उनकी मुलाकात बिजनेसमैन और फिल्म फाइनेंसर गौतम बेरी से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्रेम में बदल गई और 1979 में किरण ने गौतम से शादी कर ली।
पहली शादी से है बेटा सिकंदर
इस शादी से दोनों को एक बेटा सिकंदर हुआ लेकिन इसके बाद गौतम और किरण में झगड़े होने लग गए और फिर दोनों ने 1985 में तलाक ले लिया। मीडिया में कहा गया कि किरण के काम से गौतम को एतराज था।
आज तक तलाक की वजह किसी को पता नहीं
हालांकि इस बारे में कभी भी किरण और गौतम ने खुलकर कुछ नहीं कहा और ना ही दोनों ने कभी भी सार्वजनिक मंच पर एक -दूसरे के साथ कोई अभद्र व्यवहार किया। दोनों का तलाक क्यों हुआ, आज तक किसी को पता नहीं, मालूम हो कि जिस वक्त गौतम और किरण अलग हुए उस वक्त सिकंदर की उम्र मात्र पांच साल थी।
अनुपम खेर से हुई प्ले के दौरान मुलाकात
पर्सनल लाइफ में तलाक के दर्द से गुजर रहीं किरण खेर ने खुद को संभालते हुए करियर में आगे बढ़ने का फैसला किया और वो थियेटर से जुड़ गईं और इसी दौरान उनकी भेंट अनुपम खेर से हुई। हालांकि पहली मुलाकात में दोनों ने बहुत औपचारिक बातें ही की थीं। लेकिन दोनों फिर काम के ही सिलसिले में मिलने लगे और एक दिन दोनों को लगा कि दोनों हमसफर बन सकते हैं।

अनुपम खेर निभा रहे थे एक अनचाहा रिश्ता
आपको बता दें कि किरण की ही तरह अनुपम खेर की भी शादी पहले हो चुकी थी और वो भी एक अनचाहा रिश्ता बहुत ही दर्द के साथ निभा रहे थे। साल 1980 में उनकी शादी मधममालती नाम की महिला से हो चुकी थी, वो एक अरेंज्ड मैरज थी, जिससे अनुपम खेर खुश नहीं थे और इसके बाद उन्होंनें उसे तलाक दे दिया।
दोनों ही एक-दूसरे की तकलीफों को समझते थे
किरण और अनुपम जब मिले तो दोनों एक ही दर्द से गुजर चुके थे इसलिए दोनों ही एक-दूसरे की तकलीफों को समझते थे। जल्द ही दोनों ने शादी का फैसला किया और परिवार वालों की सहमति से दोनों ने शादी कर ली। आपको बता दें कि अनुपम खेर एक कश्मीरी ब्राह्माण हैं और किरण खेर पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
अमिताभ बच्चन के रूममेट थे गौतम बेरी
तो वहीं गौतम बेरी जाने माने बिजनेसमैन थे, हालांकि उन्होंने कुछ प्ले भी किए थे। वो और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन दोनों काफी करीब रहे हैं। संघर्ष के दिनों में अमिताभ बच्चन कभी गौतम के रूममेट हुआ करते थे और इसी वजह से अभिषेक बच्चन और सिकंदर खेर बचपन के मित्र हैं। साल 2013 में गौतम बेरी का बीमारी की वजह से निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications