4 महीने की बेटी को घर पर छोड़ वैलेंटाइन डे मनाने निकलीं बिपाशा बसु, बोलीं- मुझे गिल्ट फील हो रहा है

Bipasha Basu Valentine Day: वैलेंटाइन्स डे के खास मौक पर बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए डिनर डेट पर निकली थीं।

bipasha basu

Bipasha Basu Valentine Day: इस बार वैलेंटाइन्स डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ समय बिताने के लिए डिनर डेट पर निकले थे। दोनों को वैलेंटाइन्स डे के दिन मुंबई के एक बड़े रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया था। एक दूजे के साथ समय बिताने के लिए ये दोनों बाहर घूमने निकले थे। जैसे ही पैपराजी ने बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर को देखा तो उन्होंने उनकी तस्वीरें क्लिक की और उनकी बेटी देवी का हालचाल भी पूछा। इस दौरान बिपासा बसु ने बताया कि वह बहुत गिल्ट में हैं क्योंकि उन्हें इस खास मौके पर अपनी चार महीने की छोटी सी बेटी को घर पर छोड़कर आना पड़ा। उन्होंने कैमरे पर साफ कहा कि उन्हें ऐसा करके बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।

वैलेंटाइन्स डे पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

आपको बता दें कि वैलेंटाइन्स डे के खास मौक पर बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए डिनर डेट पर निकली थीं। वेलेंटाइन डे पर बिपाशा ने हॉट लुक कैरी किया हुआ था। उन्होंने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी क्लिक करवाई। पैपराजी भी बिपाशा के बोल्ड लुक की तारीफ करते नजर आ रहे थे।

'बेटी को घर पर छोड़कर आना पड़ा'

वहीं पैपराजी ने बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के साथ वैलेंटाइन डे को लेकर बातचीत भी की। पैपराजी ने बिपाशा से पूछा कि उनकी बेटी देवी कैसी हैं। इस पर बिपाशा ने कहा कि वह अच्छी है लेकिन आज के दिन वह पहली बार अपनी बेटी के बिना बाहर निकली हैं। उन्हें इस बात का बहुत बुरा लग रहा है। वह एक मॉम होकर गिल्ट फील कर रही हैं। बिपाशा ने आगे कहा- मुझे गिल्ट हो रहा है कि मेरी 4 महीने की छोटी सी बच्ची आज मेरे बिना घर पर है। पता नहीं वो क्या कर रही है।

'मैं मॉम गिल्ट में हूं'

बिपाशा ने कहा- अरे उसको छोड़ के आना पड़ा। बहुत बुरा लग रहा है मुझे। मॉम गिल्ट में हूं। पहली बार मैं ऐसे देवी को घर छोड़कर आई हूं। बिपाशा ने कहा- वैलेंटाइन डे पर सबने मुझसे कहा कि एक दूसरे के लिए भी समय निकालना चाहिए। बस इसीलिए बाहर आई हूं। मगर बेटी के लिए बुरा लग रहा है।

बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद बनीं मां

आपको बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 12 नवंबर 2022 को पैंरेट्स बने थे। शादी के 6 साल बाद उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। वहीं बिपाशा ने खुद बताया था कि उन्हें प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्प्लीकेशन्स हुए थे। शुरुआत में तो डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी। उन्हें कई चीजों से परहेज करने को कहा गया था। वह डॉक्टर की अनुमति के बिना कुछ नहीं करती थीं।

बेटी के साथ तस्वीरें करती हैं शेयर

बेटी के साथ तस्वीरें करती हैं शेयर

बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी से बहुत प्यार करती हैं। वह अपनी बिटिया को एक पल के लिए भी अपने से अलग नहीं करती हैं। बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि बिपाशा ने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+