बोल्ड तस्वीरों से सुर्खियां बटोर रही उर्फी का जावेद अख्तर से क्या है रिश्ता, शबाना आजमी ने बताया सच

मुंबई, 08 सितंबर। बिग बॉस ओटीटी की पूर्व प्रतियोगी उर्फी जावेद ने बिग बॉस के शो में अपने हॉट अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। बिग बॉस के घर से बाहर जाने के बाद भी उर्फी लगातार चर्चा में बनी हैं। जिस तरह से उर्फी एयरपोर्ट पर खास तरह की ड्रेस में नजर आईं उसके बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। सोशल मीडिया पर लोगों ने उर्फी जावेद की ड्रेस को लेकर उनकी काफी आलोचना की और उनके पहनावे पर सवाल खड़ा किया। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उर्फी जावेद का नाम जावेद अख्तर के साथ जोड़ा। कुछ यूजर्स ने कहा कि उर्फी गीतकार जावेद अख्तर की पोती हैं। लेकिन इसपर अब शबाना आजमी ने सफाई दी है।

शबाना आजमी ने दी सफाई

शबाना आजमी ने दी सफाई

जिस तरह से सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि उर्फी जावेद गीतकार जावेद अख्तर की पोती हैं। उसपर जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी ने सफाई देते हुए कहा कि उर्फी जावेद किसी भी तरह से हमसे नहीं जुड़ी हैं। दरअसल एयरपोर्ट पर उर्फी जावे डेनिम जैकेट और ब्रा पहने नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल होने लगी, कुछ लोगों ने यह तक कहा कि यह जावेद अख्तर की पोती हैं, लेकिन यह दावा पूरी तरह से गलत साबित हुआ है।

 बिग बॉस में काफी पसंद किया गया

बिग बॉस में काफी पसंद किया गया

बिग बॉस ओटीटी पर उर्फी जावेद काफी लोकप्रिय कंटेस्टेंट थीं। लेकिन जिस तरह से वह शो से बाहर हुईं उसके बाद हर कोई आश्चर्यचकित था। कई लोगों ने उर्फी को शो से बाहर किए जाने को भेदभाव बताया। ट्विटर पर उनके फैंस ने उर्फी के बाहर होने पर बिग बॉस पर भड़ास निकाली। लोगों ने शोशल मीडिया पर कहा कि उर्फी को शो में देखना काफी मनोरंजन से भरा था, उन्हें शो से बाहर नहीं किया जाना चाहिए था।

शो से बाहर होने से नाखुश उर्फी

शो से बाहर होने से नाखुश उर्फी

बता दें कि उर्फी जावेद बिग बॉस में जीशान खान के साथ कनेक्टेड थीं। दोनों एक दूसरे का कनेक्शन थे। लेकिन जब जीशान ने उर्फी को छोड़ दिव्या अग्रवाल को अपने कनेक्शन के तौर पर चुना तो उर्फी के लिए मुश्किल बढ़ गई। जीशान ने उर्फी को बजर टास्क के समय छोड़ दिया। शो से बाहर होने के बाद उर्फी ने कहा कि यह दु्भाग्यपूर्ण है कि मैं अभी भी बिग बॉस के घर से बाहर होने पर बुरा महसूस कर रही हूं। शो में मेरे साथ जो भी हुआ वह सही नहीं था,मैं दूसरे कंटेस्टेंट के साथ काफी मेहनत कर रही थी।

ट्यूब टॉप की तस्वीर से बढ़ाया पारा

ट्यूब टॉप की तस्वीर से बढ़ाया पारा

बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों के जरिए पारा बढ़ाती रहती हैं। अपनी इन तस्वीरों की वजह से उर्फी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी ने एक ताजा तस्वीर ट्यूब टॉप में शेयर की है जिसमे वह धोती स्टाइल में स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर भी सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी ड्रेस को लेकर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा कि तुम तो ये भी मत पहना करो।

Recommended Video

    Watch Video: उर्फी जावेद ने खोला Bigg Boss OTT का काला सच! कहा- घर में हो चुका है सेक्स
    एयरपोर्ट लुक पर आलोचकों को जवाब

    एयरपोर्ट लुक पर आलोचकों को जवाब

    उर्फी को जब उनके एयरपोर्ट लुक के लिए ट्रोल किया गया और लोगों ने उनकी आलोचना की तो उर्फी ने इसपर पलटवार किया। आलोचको को जवाब देते हुए उर्फी ने कहा कि अगर मुझे बदन दिखाना होता तो मैं मैं ब्रा पहनकर नहीं जाती, बिना कपड़ों के जाती। यही नहीं इस तस्वीर के बाद भी उर्फी लगातार ब्रा में अपनी तस्वीरों को शेयर कर रही हैं और आलोचकों को जवाब दे रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+