Vada Pao Girl: रैपिडो से चलता था घर, बेटे की बीमारी ने ठेला खोलने पर किया मजबूर, कौन हैं चंद्रिका दीक्षित?
Vada pav girl in Bigg Boss: जल्द ही बिग-बॉस ओटीटी की शुरुआत होने वाली है। इस बार का बिग बॉस अपने आप में काफी खास है और इसके पीछे की सबसे पहली वजह शो के होस्ट हैं। खबरें हैं कि शो को इस बार सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं।
शो के होस्ट के बाद फैंस को इसके कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने की बड़ी बेताबी थी। अब शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, जो कोई और नहीं बल्कि वड़ापाव गर्ल हैं।

आखिर कौन है ये वड़ा पाव गर्ल?
जी हां! आपने एकदम सही पढ़ा। शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट वड़ा पाव गर्ल है। वही वड़ा पाव गर्ल, जिन्होंने बीते दिनों दिल्ली की सड़कों पर वड़ापाव बेचकर जमकर सुर्खियां बटोरीं। अब खबरें हैं कि ये लड़की बिग बॉस की कंफर्म कंटेस्टेंट है।
ऐसे में चलिये सबसे पहले तो आपको बता दें कि कौन है ये वायरल वड़ापाव गर्ल...
कई वीडियोज हो चुके वायरल
दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल के अब तक कई सारे वीडियोज वायरल हो चुके हैं। चंद्रिका कई बार सड़क पर चिल्लाती तो कई दफा रोतीं दिखीं। मगर अब खुद वे बिग बॉस के जरिये लोगों के सामने आ रही हैं। जी हां! चंद्रिका को जल्द ही आप बिग बॉस में देखेंगे। इससे पहले जान लेते हैं कि वड़ा पाव गर्ल हैं कौन।
फर्श से अर्श का सफर...
बताते चलें कि सड़क पर ठेला लगाकर वड़ा पाव बेचकर चंद्रिका ने अच्छी खासी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। मगर उनकी जर्नी इतनी भी आसान नहीं रही है। चंद्रिका की जर्नी काफी मुश्किलों भरी रही है। अगर आप भी उनकी कहानी सुनेंगे तो चौंक जाएंगे।
बहुत मुश्किल थी चंद्रिका की जिंदगी
बताते चलें कि ठेला लगाने से पहले हल्दीराम कंपनी में चंद्रिका नौकरी करती थीं। उनके पति रैपिडो में काम करते थे। पति के हेक्टिक काम और बेटे को हुए डेंगू बुखार के चलते उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। ये समय बहुत मुश्किल भरा था। मगर खाना बनाने का उनका जुनून उन्हें आगे लेकर गया और चंद्रिका ने दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में फूड कार्ट का बिजनेस शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications