bigg boss के इस कंटेस्टेंट ने कास्टिंग काउच पर किया चौंकाने वाला खुलास, कहा-मुझे नीचे के कपड़े...
नई दिल्ली, अक्टूबर 10: इंटरटेनमेंट इडस्ट्री में कास्टिंग काउच की खबरें अक्सर आती रहती है। अब बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट रहे जीशान खान ने कास्टिंग काउच को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। जीशान ने खुलासा किया है कि, उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। जीशान खान ने बताया कि एक अच्छे प्रोडक्शन हाउस के कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया और फिर उनसे कपड़े उतारने के लिए कहा था।

कास्टिंग डायरेक्टर ने पहले मुझसे शर्ट उतरवाई
जूम के बाय इनवाइट ओनली पर दिए इंटरव्यू में जीशान ने कहा कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें मीटिंग के लिए अपने ऑफिस बुलाया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि, असल में यह किरदार कॉलेज का एक बुरा लड़का है। तो मैं देखना चाहता हूं कि तुम शारीरिक रूप से कितने फिट हो।क्या तुम अपनी टीशर्ट उतार सकते हो?' ' मैं ऐसा था, 'ठीक है, मैं इसके साथ अच्छा हूँ।' मैं अपनी टी-शर्ट उतारता हूं।

इसके बाद डायरेक्टर ने नीचे के कपड़े उतारने के लिए कहा
उसके बाद उन्होंने कहा कि, 'मैं आपके पैरों को देखना चाहता हूं क्योंकि बहुत से लोग सिर्फ अपने ऊपरी बॉडी पर काम करते हैं, नीचे की बॉडी पर नहीं।' डायरेक्टर की इस बात पर जीशान थोड़े असहज हो गए। तब डायरेक्टर ने कहा कि अरे यार अब तो समझ गया होगा तू। इस पर जीशान ने जवाब दिया- मैं समझ गया हूं सर, लेकिन मैं उन लोगों में से नहीं हूं। मैं ऑडीशन दूंगा और अभी भी आपके साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगेगा। मुझे इन सब चीजों से खास फर्क नहीं पड़ता है।

जीशान ने दिया ये जवाब
जीशान खान ने कहा कि, उस बातचीत में कास्टिंग डायरेक्टर ने कुछ सितारों के नाम भी मुझे बताए थे और कहा था कि, उनकी सफलता के पीछे वो लोग ही जिम्मेदार हैं। तब मैंने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि, ये आपकी पसंद है, लेकिन मैं कभी समझौता नहीं करूंगा। लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर ने तब मुझसे कहा कि, सभी लोग पहले ना ही बोलते हैं और फिर एक महीने बाद काम लेने के लिए आ जाते हैं। तब वो सभी कुछ भी करने के लिए तैयार होते हैं।
Recommended Video

जीशान ऑफिशियल किया अपना रिलेशनशिप
जीशान ने बताया कि, अगर टैलेंट के अलावा किसी और वजह से काम मिलता है, तो वो रात भर नहीं सो सकते हैं। हाल ही में जीशान खान ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है. लंबे वक्त से जीशान से कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस रेहाना पंडित को डेट करने की खबरे थीं। जीशान ने इंस्टा पर रेहाना संग रोमांटिक फोटो शेयर की है। तस्वीर में दोनों लिपकिस करते नजर आ रहे हैं। जीशान और रेहाना की ये सिजलिंग केमिस्ट्री देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications