Bigg Boss OTT: अक्षरा सिंह ने साझा किया दर्द, जब पूर्व प्रेमी ने तेजाब की बोतल लेकर भेजे गुंडे
मुंबई, 12 सितंबर। बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह हाल ही में शो से बाहर हो गई हैं। शो से बाहर होने के बाद अक्षरा सिंह ने बिग बॉस के घर में बिताए गए समय और अनुभव को लोगों के साथ शेयर किया। अक्षरा ने कहा कि वह बहुत सी उम्मीदों के साथ बिग बॉस के घर में गई थीं। ईटी को दिए इंटरव्यू में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने खुलकर अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभव के बारे में बात की।

खुलकर साझा किया अनुभव
अक्षरा ने बिग बॉस के घर के भीतर अपने कनेक्शन प्रतीक सहजपाल के बारे में भी बात की और बताया कैसे वो रातोरात बदल गए और उन्होंने नेहा भसीन के साथ जाने का फैसला लिया। अक्षरा ने कहा कि लोगों ने मुझे इस बात के लिए जिम्मेदार ठहराया कि मैने नेहा भसीन और प्रतीक की नजदीकियों के बारे में कहा लेकिन सच यह है कि घर में हर कोई दोनों की करीबी के बारे में बात कर रहा था।

पिता के शब्दों ने दी ताकत
अक्षरा ने अपने व्यक्तिगत जीवन में रिलेशनशिप को लेकर भी दिल की बात साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पूर्व प्रेमी ने ना सिर्फ उनके करियर को खराब किया बल्कि उसने मुझे बर्बाद करने की भी कोशिश की। अक्षरा ने बताया कि उसके पूर्व प्रेमी ने कई लड़कों को मेरे ऊपर तेजाब फेंकने के लिए भेजा था। अपने पूर्व प्रेमी के साथ के अनुभव के बारे में अक्षरा ने कहा कि मैं उस वक्त काफी अवसाद में चली गई थी। उस वक्त मेरे पिता ने मुझे प्रेरणा दी थी और कहा था कि अगर ऐसे ही जीना चाहती हो तो जाओ अपनी जिंदगी खत्म कर लो और ऐसे नहीं जीना है तो इससे बाहर निकलो। इन शब्दों से मुझे बहुत हौसला मिला और मैं इसे कभी नहीं भूल सकती हूं।

धमकी भरे कॉल
मुझे धमकी भरे कॉल आते थे। मुझे जान से मारने, मेरा करियर बर्बाद करने की धमकी दी जाती थी। लेकिन पिता से बात करने के बाद मुझमे हिम्मत आई। मैंने उस वक्त ऐसा समय देखा कि मौत का खौफ खत्म हो गया था। मुझे लगता था कि क्या करोगे मारोगे ही ना,चलो मार लो। मेरे एक्स ब्वॉयफ्रैंड ने कुछ लड़को को तेजाब की बोतल के साथ भेजा था। वो लोग हाथ में तेजाब की बोतल लेकर आए थे। इन लोगों ने मेरा करियर बर्बाद करने की कोशिश की थी।

मुझपर तेजाब फेंकने की कोशिश
कुछ लड़के तेजाब की बोतल लेकर मेरे पीछे आए और मैं खुद को बचाने के लिए भागी। सड़क पर जो लोग ड्रग्स पीते हैं उन्हें मेरे पीछे भेजा गया। मैं बस ईश्वर से यही प्रार्थना करना चाहती हूं कि किसी भी लड़की को ऐसा समय नहीं देखना पड़े। उस मुश्किल समय में मेरी मदद के लिए कोई भी इंडस्ट्री से आगे नहीं आया। लोग मुझे सांत्वना देने आते थे, मुझे जज करते थे, लेकिन किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। मैं अकेली थी, मेरे पास काम नहीं था, लोग बिना वजह के मुझे बाहर कर देते थे। मैंने कैसे मुंबई में गुजर किया है यह मैं और मेरा परिवार ही जानता है।

तीन साल के इंतजार के बाद मिला था बिग बॉस में जाने का मौका
बिग बॉस के घर के भीतर के अपने अनुभव के बारे में अक्षरा ने कहा कि शो के निर्माताओं को लगता है कि बाकी के कंटेस्टेंट उनकी अपेक्षा के अनुसार बर्ताव कर रहे हैं और मैं नहीं शायद इसी वजह से मैं बाहर हो गई और बाकियों को मेकर्स का सहयोग मिल रहा है। जब मैं घर में गई थी तो मेरी बहुत सी अपेक्षाएं थी। मैं बिग बॉस 15 में जाना चाहती थी, मैं अपने दर्शको और खासकर कि पिता को गर्व महसूस कराना चाहती थी। मुझे यह मौका तीन साल के इंतजार के बाद मिला। मैं खुश हूं कि मेरे फैंस और दर्शकों असल की अक्षरा के बारे में जानने का मौका मिला। यह मेरे लिए एक उपलब्धि है।

मैंने रिश्तों को हमेशा अहमियत दी
शो के दौरान प्रतीक के साथ अपने कनेक्शन के बारे में अक्षरा ने कहा कि जब प्रतीक ने रातोंरात पाला बदला और नेहा भसीन का हाथ थाम लिया तो मैं खुद के साथ इसे धोखा मान रही थी। लेकिन मुझे लगता है कि यह उनके खेल का हिस्सा था। मैं कभी भी घर के भीतर गेम प्लान लेकर नहीं गई थी, मैंने रिश्तों को अहमियत दी। मैंने शो के दौरान जो भावनाएं जाहिर की वह वास्तविक थी।

प्रतीक को कम से कम मुझे बताना चाहिए था
अक्षरा ने कहा कि मै और प्रतीक जिस तरह के अच्छे बंधन में थे मुझे लगता है कि उसकी खातिर कम से कम प्रतीक को मुझे यह बताना चाहिए था कि वह इतना बड़ा कदम उठाने जा रहा है। मेरी उनसे यही शिकायत है, जब उन्होंने यह किया था तो मुझे बहुत तकलीफ हुई थी। बाकी सब तो गेम है मैं उसके बारे में क्या ही कह सकती हूं। मैंने लोगों को जो प्यार और अहमियत दी बदले में मैं भी वही वापस चाहती थी।
Recommended Video

पब्लिक सब जानती है
नेहा और प्रतीके रिश्ते के बार में अक्षरा ने कहा कि ये पब्लिक है सब जानती है, आप घर के अंदर बनावटी हो सकते हैं लेकिन कैमरे और दर्शकों से कुछ भी नहीं छिपता है। आप घरवालों को बेवकूफ बना सकते हैं लेकिन दर्शकों को नहीं। नेहा ने जो भी किया मैं उसकी वजह से उसके व्यक्तिगत जीवन के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। लेकिन मैं यह जरूर कहना चाहती हूं कि उसे भी यह समझना चाहिए था कि वह दूसरों को जज र रही है। कोई भी नेहा को जज नहीं कर रहा था। जिस तरह से प्रतीक नेहा के साथ रह रहा था उसपर हर कोई सवाल उठा रहा था। अगर दोनों के बीच शो में कुछ था तो उन्हें यह स्वीकार करना चाहिए था। मैंने कभी भी प्रतीक का साथ नहीं छोड़ा, मैं जबतक उसके साथ कनेक्शन में थी उसके साथ रही।

शमिता-नेहा को लेकर कही ये बात
शो में किस तरह से शमिता और नेहा खेल रही हैं उसपर अक्षरा ने कहा कि दोनों ही शुरुआत से शो को डॉमिनेट कर रही हैं। दोनों दिव्या को निशाना बनाती हैं। आप अंग्रेजी बोलते हैं इसकी वजह से आप क्लासी हैं, ऐसा नहीं होता है। मुझे नहीं लगता है कि ऐसा क्लासी होना कोई काम का है। मुझे लगता है कि आप घर में किस तरह का बर्ताव करते हैं यह दर्शाता है कि आप कितना क्लासी हैं। लेकिन मैं जानती हूं कि दिव्या अपना रास्ता बनाना जानती है।












Click it and Unblock the Notifications