बिग-बॉस जीतने के बाद शादी करेंगी सना मकबूल? बॉयफ्रेंड ने किया खुलासा, कहा-'हम दो महीनों में...'
Sana Makbul Wedding: 'बिग बॉस ओटीटी 3' विनर सना मकबूल काफी चर्चा में हैं। इस शो को जीतने के बाद सना के करियर में नया मोड़ आने वाला है। इन सबके अलावा उनके बॉयफ्रेंड को लेकर काफी चर्चा है कि एक्ट्रेस शो जीतने के बाद शादी करने वाली हैं।
बिग-बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद सना मकबूल ने पहली बार अपने बॉयफ्रेंड को मीडिया से रुबरू कराया। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। वह बिग-बॉस के सेट के बाहर उनकी जीत का जश्न मनाने के लिए फूलों से भरी गाड़ी लेकर पहुंचे थे।

श्रीकांत ने शादी को लेकर किया खुलासा
इस दौरान सना मकबूल काफी खुश नजर आईं। इसके बाद जब मीडिया ने उनके बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी से शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा- 'हो जाएगी, सब पता चल जाएगा धीरे-धीरे. दो महीने में कुछ नहीं होने वाला, वक्त लगेगा, पर पक्का होगा, हमारी शादी जरूर होगी, सबको बुलाएंगे।'
कौन हैं सना मकबूल के बॉयफ्रेंड?
श्रीकांत ने भी खुलासा किया कि वह और सना मकबूल अभी या दो महीने बाद ही शादी नहीं करने जा रहे हैं। बल्कि इसमें अभी वक्त लगेगा। आपको बता दें कि, श्रीकांत पेशे से एक सफल बिजनेसमैन हैं और वह एक लोन कंपनी के संस्थापक हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान के लिए जानी जाती है। श्रीकांत का करोड़ों का कारोबार है।
सना मकबूल को मिली इतनी प्राइज मनी
बता दें कि, सना मकबूल को सोशल मीडिया पर फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। शो से पहले कृतिका मलिका और अरमान मलिक एलिमिनेट हो गए थे। शो में सना मकबूल का मुकाबला कंटेस्टेंट नेजी से हुआ। बता दें कि, सना मकबूल को जीत के बाद 25 लाख रुपये प्राइज मनी मिली। खबर ये भी है कि इस शो के बाद सना एकता कपूर के नए शो में नजर आने वाली हैं। हालांकि अब तक एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की कोई घोषणा नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications