Bigg Boss OTT 3 Winner: कौन होगा 'बिग बॉस ओटीटी 3' का विनर? जानें कितनी मिलेगी प्राइज मनी

Bigg Boss Ott 3 Winner Name: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले अब से थओड़ी ही देर में शुरू होने वाला है। फिनाले एपिसोड से पहले ही शो के विनर के नाम को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कौन होगा बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर
कुछ लोग कह रहे हैं कि शो की विनर सना मकबूल होंगी जबकि नैजी और रणवीर शौरी दूसरे और तीसरे नंबर पर रनरअप रहेंगे। वहीं कुछ लोग नैजी को ही विनर मान रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर विनर के दावेदार के रूप में रणवीर शौरी का नाम भी सामने आ रहा है।

bigg boss ott

शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट
बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 2 अगस्त 2024 (शुक्रवार) रात को होने वाला है। इस समय शो में सना मकबूल, रणवीर शौरी, नैजी, साई केतन राव और कृतिका मलिक मौजूद हैं। यही शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं। हालांकि इंडियन एक्सप्रेस पोल के अनुसार इस शो को सना मकबुल ही जीतेंगी।

25 लाख रुपये नकद पुरस्कार
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 का विजेता पिछले दो सीजन की तरह चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार घर ले जाएगा। शो के इनाम की रकम का घर में कई बार जिक्र हो चुका है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें

-'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 2 अगस्त 2024 की शाम को होने वाला है, जिसे दर्शक जियो सिनेमा ऐप पर रात 9 बजे से देख सकते हैं। हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 3' के एपिसोड में दर्शकों को विनर की ट्रॉफी की झलक दिखाई गई थी।

-अरमान और लवकेश के एलिमिनेशन से ठीक पहले बिग बॉस ने ट्रॉफी को सबके सामने दिखाया था। इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी को काफी दिलचस्प तरीके से डिजाइन किया गया है।

- विनर की ट्रॉफी में एक नकाबपोश चेहरे वाली आकृति दिखाई गई है, जो कि एक सिंहासन पर बैठी हुई है। ट्रॉफी का डिजाइन ठीक वैसा ही है जैसा शो के घर का एंट्री गेट डिजाइन किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+