Bigg Boss OTT: अरमान-विशाल के बाद बिग बॉस के घर में एक और कलेश, शिवानी और रणवीर के बीच हुआ घमासान
Shivani Ranveer fight: बिग बॉस के घर में बीते कुछ दिनों से जबरदस्त बहसबाजी देखने को मिल रही है। अरमान मलिक पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। उन्होंने विशाल पांडे को थप्प़ जड़ दिया था। अब इस कलेश के बाद एक कलेश शिवानी और रणवीर शौरी में देखने को मिल रहा है।
शिवानी कुमारी एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिनके रवैये से लोग बहुत जल्दी ही इरिटेट हो जाते हैं। हाल ही में रणवीर भी ऐसे ही इरिटेटे हो गए और दोनों के बीच जबरदस्त तू-तू मैं-मैं हो गई। मगर अब लगता है कि ये झगड़ा और भी बढ़ने वाला है।

मेकर्स ने जियो सिनेमा के अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर और शिवानी में जोरदार झगड़ा हो रहा है। शिवानी रणवीर से कहती हैं कि मैं बात तक ना करूं इस इंसान से...... मतलब मुंह लगना जरूरी है।
इतने में रणवीर कहते हैं कि यहां सो रहे हैं, मत बोलो यहां। इसके बाद शिवानी कहती हैं कि क्यों ना बोलें। मेरा मुंह है मैं चाहे कुछ भी करूं। इसके बाद रणवीर ये सुनकर झुंझला जाते हैं और कहते हैं कि बकवास बंद कर।
इसके बाद शिवानी को ये बात काफी चुभती है और वो कहती है कि अपनी उम्र का लिहाज नहीं करते हैं। तो रणवीर भी कहां पीछे हटने वाले थे। इसके बाद वो कहते हैं कि छोटे से वैसे ही बात की जाएगी जैसा वो बदतमीजी करेगा।
इसके बाद शिवानी ने कहा कि जब तक लाइट नहीं बंद होगी मैं मुंह चलाऊंगी। जो करना है कर लो। शिवानी को रणवीर ने धमकी देते हुए कहा कि वो उन्हें आज रात भी सोने नहीं देंगे। रणवीर बोलते हैं कि तू आज सो रात को।
बताते चलें कि बीते दिनों अरमान मलिक और विशाल पांडे में भी जबरदस्त घमासान देखने को मिला था। अरमान की बीवी कृतिका पर विशाल ने कमेंट पास किया था, जो अरमान को बिल्कुल भी रास नहीं आया और उन्होंने विशाल को खरी खोटी सुना दी और साथ में थप्पड़ भी जड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications