Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: कब है 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले? यहां जान लें तारीख
Bigg Boss OTT 3 Grand Finale Date: 'बिग बॉस ओटीटी 3' इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। इस रिएलिटी शो में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़े और बहसबाजी भी हो रही है। हालांकि इस शो को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले
अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है। खबर है कि शो जल्द ही खत्म होने वाला है। इसके ग्रैंड फिनाने की तारीख की घोषणा भी कर दी गई है। आपको बता दें कि इस सीजन को सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों को जहां शो के नए होस्ट काफी पसंद आए हैं वहीं कुछ लोग वीकेंड के वार पर सलमान खान को मिस भी करते हैं।

21 जून 2024 को शुरू हुआ था बिग बॉस ओटीटी 3
बिग बॉस ओटीटी 3 गत 21 जून 2024 को शुरू हुआ था। ये शो काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान बिग बॉस के घर में कई नॉमिनेशन हुए और एविक्शन के साथ-साथ शो में मिड-वीक एविक्शन भी हुआ है। अब तक शो से नीरज गोयत, पायल मलिक, पॉलोमी दास, मुनीषा और वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित बाहर हो चुके हैं।
4 अगस्त 2024 होगा बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले
इन सबके बीच हर कोई बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले की तारीख जानने के लिए भी उत्साहित नजर आ रहा है। बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले आगामी 4 अगस्त, 2024 को होगा। कहा जा रहा है कि इस शो को एक सप्ताह का एक्सटेंशन मिला है। पहले शो का ग्रैंड फिनाले 28 जुलाई 2024 को होने वाला था। हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
अदनान शेख की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री
हाल ही में शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है। यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अदनान शेख ने शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में अपनी जर्नी शुरू की है। लेकिन वह पहले ही मुसीबत में फंस चुके हैं।
अदनान शेख ने तोड़ा घर का नियम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एंट्री के दो दिन बाद ही अदनान शेख को शो से बाहर कर दिया गया है। शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें अदनान ने घर का एक बड़ा नियम तोड़ा है। दरअसल वह घर में बाहर की बातें करते दिखाई दिए हैं। ऐसे में बिग बॉस के मेकर्स उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications