फिल्मी दुनिया में कदम बढ़ाना चाहती हैं चंद्रिका दीक्षित, 50 हजार से लाखों रुपये कर दी फीस?

वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित पिछले दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आईं। वे शो से अब बाहर हो चुकी हैं मगर इसके बाद भी जमकर चर्चा में हैं। चंद्रिका शो भले ना जीत पाई हों मगर उन्होंने एक अलग ही पहचान अब बना ली है। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने बारे में काफी कुछ कहा है।

फिल्मीज्ञान से बातचीत में चंद्रिका ने बताया कि वो फिल्मी दुनिया में कदम बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो वे जरूर करेंगी।

Chandrika Dixit

चंद्रिका ने आगे कहा कि वे बोल्ड सीन्स करना पसंद नहीं करेंगी मगर जो भी किरदार होगा वे उसे अच्छी तरह से करेंगी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान संग काम करने की भी इच्छा जताई। चंद्रिका ने कहा कि मैं जैसा पहले भी बोल चुकी हूं कि मुझे बोल्ड सीन्स नहीं करना।

चंद्रिका ने कहा कि अच्छे से अपना कैरेक्टर जो भी है, वही प्ले करूंगी। सलमान सर से मिलने की इच्छा भी मैं रखती हूं। वो बेहद बिंदास बंदा है। चंद्रिका ने इसके बाद अपनी फीस को लेकर कहा कि पहले रिबन काटने के लिए भी वे 50 हजार रुपये लिया करती थीं।

उन्होंने कहा कि देखिये, पहले मेरी फीस 50 हजार रुपये थी। जब मैं अपनी लाइफ में इतना कुछ अचीव कर चुकी हूं और मैंने हर चीज कॉम्प्रोमाइज की है। मैं 24 दिनों में अपने बेटे और बच्चे से दूर रही हैं।

चंद्रिका ने कहा कि मैं कई दिनों तक अपने बेटे और बच्चे से दूर रही हूं। मगर अब मेरी फीस 50 हजार रुपये से बढ़कर 10 लाख रुपये तक हो सकती है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी में चंद्रिका दीक्षित ने अपनी कमाई का भी खुलासा किया था। चंद्रिका ने बताया था कि वो अपने वड़ापाव स्टॉप से तकरीबन 40 हजार रुपया रोज कमा लेती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+