Bigg Boss OTT 2: आकांक्षा-जद की किसिंग को यूजर्स ने बताया 'लव जिहाद', देवोलिना ने लगा दी क्लास
बिग बॉस का ओटीटी सीजन 2 शुरुआत से ही सुर्खियों में है। दूसरा सीजन इन दिनों शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी और जद हदीद के किसिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे लव जिहाद तक करार दे दिया है।
दरअसल दो दिन पहले घर के नए कैप्टन को लेकर एक टास्क हुआ था। जिसमें एक टीम ने जद और अकांक्षा को किस करने का टास्क दिया था। टास्क के दौरान आकांक्षा पुरी और जद हदीद ने 30 सेकेंड लंबा किस किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

किसिंग सीन के इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स इस पर खफा नजर आ रहे हैं। एक यूजर्स @AadhiRaSpeaks ने लिखा कि, क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड का बायकॉट कर दिया होता और उनका 'लव जिहाद' को लेकर स्पॉसरशिप बंद हो जाता? नहीं।
यूजर्स ने लिखा कि, सलमान भाई के 'बिग बॉस ओटीटी' ने अब इसे देशभर के हर मोबाइल और हर टीनएजर तक पहुंचा दिया है। पहले जद हदीद ने आकांक्षा पुरी को जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश की जिसे उसने मना कर दिया। दूसरे बार उसने कैमरे पर 40 सेकेंड तक लंबा स्मूच किया। यह तो अभी शुरुआत है।
यूजर्स के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट देवोलिना भट्टाचार्या ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। देवोलिना ने लिखा कि, अगर आप हर बेकार चीज को 'लव जिहाद' से जोड़ने की कोशिश करते हैं तो इसका कोई मतलब नहीं है। यह एक रियलिटी शो है। बस इतना ही। अगर मैं गलत नहीं हूं तो यह यह डेयर टास्क घरवालों ने दिया था, ना ही बिग बॉस ने और ना ही चैनल ने दी। दोनों एडल्ट हैं और वे अच्छी तरह से जानते थे कि वे क्या कर रहे हैं।
देवोलिना ने आगे लिखा कि, हालांकि मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। कोई यह कहकर इसे सही नहीं ठहरा सकता कि हम एक्टर हैं। जैसा कि मैंने पहले ही बताया कि यह बिना किसी स्क्रिप्ट के एक रियलिटी शो है। ना तो आकांक्षा को कोई रोल निभाने के लिए कहा गया था और ना ही यह कोई एलिमिनेशन टास्क था। यह केवल डेयर टास्क था जिससे वह आसानी से बच सकती थीं।
इससे पहले इस क्लिप के वायरल होने पर देवोलिना ने कहा था कि, 'क्या बकवास है यार, हद होती है। ओटीटी है तो कुछ भी करोगे, अगर आप इस चीप हरकत को ओटीटी सीरीज से कम्पेयर करेंगे तो फिर ये लिमिट नहीं हो सकती है। हालांकि अब देखना ये है कि वीकएंड के वार में सलमान खान इस घटना पर क्या रिएक्शन देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications