Bigg Boss OTT 2: कुछ देर का इंतजार... फिर शुरू होगा ग्रैंड फिनाले, जानें टाइमिंग, प्राइज मनी, विनर के बारे में
Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' अब अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के टॉप-5 कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला आज यानी 14 अगस्त 2023 की रात को हो जाएगा। थोड़ी ही देर बाद बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड शुरू होने वाला है। शो के टॉप 5 कंटेस्ंटेंट में अभिषेक मल्हन (फुकरा इंसान), एल्विश यादव, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे का नाम शामिल है। वहीं दोपहर 12 बजे के बाद अब वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी हैं। जल्द ही शो के विनर का नाम सबके सामने होगा।
आज रात 9 बजे से शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी 2 ग्रैंड फिनाले
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड आज रात 9 बजे से शुरू होगा और रात के 12 बजे तक 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर सबके सामने होगाा। जानकारी के अनुसार 'बिग बॉस ओटीटी 2' की शुरुआत गत 17 जून 2023 से हुई थी। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा एप पर बिल्कुल फ्री में दिखाया गया। इस शो का आठ हफ्तों का सफर एक्शन, इमोशन और ड्रामेबाजी से भरपूर रहा। ग्रैंड फिनाले से पहले भी घर में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिले हैं।

घर में दिखा भरपूर ड्रामा
ग्रैंड फिनाले एपिसोड से पहले जिया शंकर को घर से बाहर निकाला गया। अब शो में टॉप 5 कंटेंस्टेंट बचे हैं जिनमें से कोई एक विनर की ट्रॉफी अपने हाथ में उठाएग। पिछले 58 हफ्तों में बिग बॉस के घर में बहुत कुछ देखने को मिला। इनमे लड़ाई-झगड़ा भी था, प्यार-मोहब्बत भी था, दोस्ती भी थी, रोना-धोना भी था और भरपूर ड्रामा भी था। अब कुछ ही घंटों बाद ये पता चल जाएगा कि आखिरकार दर्शक ने किसे इस बार का विनर चुना है।
जियो सिनेमा ऐप पर देखें ग्रैंड फिनाले
'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 14 अगस्त 2023 को होने वाला है। ये रात 9 बजे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। ऑनलाइन एपिसोड देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है। शो के इतिहास में ये पहली बार है जब ग्रैंड फिनाले रविवार को नहीं, बल्कि सोमवार को दिखाया जा रहा है।
25 लाख रुपए की प्राइज मनी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर साल की तरह इस साल भी मनी बैग वाला ट्विस्ट शो में शामिल रहेगा। एक पैसों से भरा सूटकेस शो में रहेगा, जिसे लेकर टॉप-5 में से कोई भी इस गेम को छोड़ सकता है। इस सूटकेस में लगभग 10 लाख रुपये होंगे। इसी के साथ कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी को शो की प्राइज मनी के बारे में बात करते सुना गया था, जिसमें वो कह रहे थे कि इस बार भी 25 लाख रुपये की प्राइज मनी रखी गई है। फिलहाल बिग बॉस के घरवालों से लेकर दर्शकों तक को शो के ग्रैंड फिनाले का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' का कौन होगा विनर
इस बीच शो के विनर को लेकर भी कई सारी बातें सोशल मीडिय पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वहीं शो के ग्रैंड फिनाले से पहले ही लोग विनर का नाम जानने के लिए उत्सहित नजर आ रहे है। अपने फेवरेट कंटेंस्टेंट को वोट देने के लिए वोटिंग लाइन्स अब बंद हो चुकी हैं। आपको बता दें कि गूगल पर बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर का नाम तेजी से सर्च किया जा रहा है। ट्विटर पर जहं एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को विनर बताया जा रह है। वहीं दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे के नाम की विनर के रूप में चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications