Bigg Boss OTT 2 Finale: मनीषा रानी हुईं घर से बेघर, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच होगी कांटे की टक्कर
बिग-बॉस ओटीटी 2 ग्रैंड फिनाले से बाहर हुईं मनीषा रानी। एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच होगी कांटे की टक्कर
Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: सलमान खान का शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' आखिरकार खत्म होने वाला है। बस कुछ ही देर में शो के विनर का ऐलान कर दिया जाएगा। सभी कंटेस्टेंट्स में कांटे की टक्कर है। जैसे-जैसे शो से कंटेस्टेंट बाहर हो रहे हैं वैसे ही फैंस उत्सुकता और ज्यादा बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब बेबिका धुर्वे के बाद मनीषा रानी घर से बेघर हो गईं इसी के साथ अब शो को दो फाइनल कंटेस्टेंट्स एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान मिल चुके हैं। जिनके बीच अब कड़ा मुकाबला होने वाला है।
अब बिग-बॉस ओटीटी 2 के घर से मनीषा रानी बाहर हो गईँ। इसी के साथ उनका विनर बनने का सपना भी खत्म हो गया। सभी फाइनलिस्ट के पिता को स्टेज पर बुलाया और उनसे बॉक्स से कार्ड निकालने के लिए कहा। जिस भी बॉक्स से एलिमिनेशन कार्ड निकलता वह कंटेस्टेंट बाहर होना था। इसमें बेबिका के बाद अगला नाम मनीषा रानी का आया। हालांकि इस दौरान मनीषा काफी भावुक हो गईं।

बता दें कि, शो में जहां सलमान खान ने अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के गाने में जमकर ठुमके लगाए। तो वहीं कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने जोक्स से सभी को खूब हंसाया। इस दौरान उन्होंने पूजा भट्ट को प्रपोज भी किया। वहीं आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे भी अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को प्रमोट करने बिग-बॉस ओटीटी 2 के फिनाले में पहुंचे। फिलहाल मनीषा रानी के बाहर होने से उनके फैंस काफी दुखी हैं। अब देखना होगा कि एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान में से कौन बिग-बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर पाता है।












Click it and Unblock the Notifications