Bigg Boss OTT: एल्विश यादव को रोता देख सलमान को मिली धमकी! सपोर्ट में आया गैंगस्टर गोल्डी बराड़
Goldy Brar Support Elvish Yadav: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' बीते कुछ दिनों से जमकर सुर्खियों में है। पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर में आने के बाद 'बिग बॉस' का माहौल बदल चुका है। एल्विश भी शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं।
हालांकि वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश यादव को सलमान खान की तरफ से काफी डांट मिली, जिसके बाद अब कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ एल्विश यादव के सपोर्ट में आ गया है!

सलमान ने एल्विश को लताड़ा!
दरअसल, शो के होस्ट और एक्टर सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' एपिसोड में एल्विश को जमकर लताड़ा। एल्विश को उनकी फैन आर्मी और उनकी कमेंट बाजी को लेकर जमकर सुनाई गई, जिसके बाद एल्विश के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर फैन सलमान खान को लेकर गुस्सा जाहिर करने लगे।
इस बीच एक ट्वीट का स्क्रीशॉट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ भी एल्विश के सपोर्ट में आ चुका है।
गोल्डी बराड़ का 'फुल सपोर्ट'
गोल्डी बराड़ के नाम से वायरल हो रहे ट्वीट के स्क्रीनशॉर्ट में पंजाबी में लिखा गया है। हालांकि इस बात की अबी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि वायरल पोस्ट गोल्डी बराड़ का ही है या फिर फेक है। लेकिन सोशल मीडिया पर एल्विश के फैन इसे जमकर शेयर करते नजर आ रहे हैं।
सलमान के खिलाफ एल्विश आर्मी
एल्विश के फैंस सलमान के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। सलमान को लेकर इंटरनेट पर मैसेज की बाढ़ आ गई है। वहीं ऑनलाइन छिड़ी बहस के बीच कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ भी चर्चाओं में है। जिसमें गैंगस्टर एल्विश को लेकर सलमान को धमकी देते हुए देखा जा सकता है। हालांकि ट्वीट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्क्रीनशॉट अब पूरे इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications