Bigg Boss OTT 2 Contestants: ये हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' के 12 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स, जानें कौन खोलेगा कैसे राज

Bigg Boss OTT 2 Contestants Final List: 'बिग बॉस ओटीटी 2' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन आगामी 17 जून से शुरू होने वाला है। आपको बता दें कि इस बार इस रिएलिटी शो को करण जौहर नहीं बल्कि बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान होस्ट करेंगे। पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' में कौन-कौन नजर आ सकता है। कुछ सेलेब्स के नाम सामने भी आए थे। हालांकि शो के मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी।

अब फाइनल तौर पर 'बिग बॉस ओटीटी 2' के मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील कर दिए हैं। लेकिन सभी कंटेस्टेंटस का चेहरा पूरी तरह से रिवील नहीं किया गया है। सिर्फ हल्की सी झलक दिखाई जा रही है। झलक के साथ हर कंटेस्टेंट को एक खास नाम दिया गया है, जिससे पता चल गया है कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' में कौन-कौन शामिल हो रहा है। इन कंटेस्टेंट्स में टीवी की दुनिया से लेकर यूट्यूब व्लॉगर तक शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में हिस्सा लेने वाले 13 कंटेस्टेंट्स के नाम।

bigg boss ott

अविनाश सचदेव
टीवी एक्टर अविनाश सचदेव को 'छोटी बहू' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे फेमस सीरियल्स में देखा जा चुका है। अविनाश सचदेव का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। कई बार उन्होंने अफेयर किया है और एक बार उनका तलाक भी हो चुका है। अविनाश अब बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

पलक पुरसवानी
अविनाश सचदेव की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस पलक पुरसवानी भी 'बिग बॉस ओटीटी 2' की कंटेस्टेंट हैं। पलक टीवी एक्ट्रेस होने के साथ साथ मॉडल और फैशन डिजाइनर भी हैं। पलक पुरसवानी को स्प्लिट्सविला 7 से पॉपुलैरिटी मिली थी। बाद में उन्होंने 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और 'बड़ी देवरानी' जैसे फेमस टीवी शोज में भी काम किया था।

आलिया सिद्दीकी
'बिग बॉस ओटीटी 2' में इस बार बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी भी नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि आलिया जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक देने वाली हैं। पिछले कुछ समय से दोनों की शादीशुदा जिंदगी सुर्खियों में छाई हुई थी। आलिया ने नवाजुद्दीन पर रेप केस से लेकर घर से बच्चों और उन्हें बाहर निकालने के आरोप लगाए थे।

अभिषेक मल्हान
अभिषेक मल्हान एक बहुत ही फेमस यूट्यूबर हैं। वह लोगों के बीच 'फुकरा इंसान' के नाम जाने जाते हैं। अभिषेक मल्हान को इंडिया का 'मिस्टर बीस्ट' भी कहा जाता है। वह मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं।

आकांक्षा पुरी
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनने जा रही हैं। आकांक्षा पुरी टीवी और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक समय पर वह एक्टर पारस छाबड़ा को डेट करती थीं। हालांकि अब उनका नाम बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह के साथ जोड़ा जाता है। दरअसल आकांक्षा ने 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में सिंगर मीका सिंह को अपना पार्टनर चुना था।

जिया शंकर
जिया शंकर एक फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं। जिया शंकर को हाल ही में रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'वेड' में देखा गया था। हालांकि जिया शंकर ने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी। वह कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

पुनीत कुमार
'बिग बॉस ओटीटी 2' में फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पुनीत कुमार नजर आने वाले हैं। लोग इन्हें 'पुनीत सुपरस्टार' या 'लॉर्ड पुनीत' के नाम से पुकारते हैं। पुनीत यूट्यूब पर काफी फेमस हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

बेबिका धुर्वे
बेबिका धुर्वे एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं। वह फिलहाल टीवी सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' में नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि बेबिका एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक डेंटिस्ट भी हैं। बेबिका धुर्वे ने सााल 2020 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था। बेबिका धुर्वे अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आने वाली हैं।

फलक नाज
एक्ट्रेस फलक नाज 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा होने वाली हैं। फलक कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि फलक नाज टीवी एक्टर शीजान खान की बहन है। जानकारी के अनुसार शीजान खान को उनकी को-स्टार तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में एक महीने तक जेल में रखा गया था।

श्रुति सिन्हा
श्रुति सिन्हा काफी फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं। वह स्प्लिट्सविला 11 की विनर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह 'रोडीज' और 'एस ऑफ स्पेस' जैसे रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। अब वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आने वाली हैं।

मनीषा रानी
मनीषा रानी बिहार की रहने वाली हैं और एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मनीषा रानी को कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी देखा जा चुका है। मनीषा रानी टिकटॉक पर कॉमेडी वाले वीडियोज बनाकर फेमस हुई थीं। अब वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आने वाली हैं।

जेद हदीद
जेद हदीद लेबनान के मॉडल हैं। वह पहले बेरुत में रहते थे, लेकिन अब वह लंदन में रहते हैं। जेद 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनने वाले हैं।

केविन अल्मासिफर
केविन एक मशहूर भारतीय एथलीट और मिक्स्ड मार्शल आर्ट के चैंपियन हैं। वह 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+