Bigg Boss फेम शियास करीम ने हिंदू एक्ट्रेस को जबरन खिलाया बीफ? वीडियो वायरल, BJP को लेकर कही ये बात

Bigg Boss Shiyas Kareem: 'बिग बॉस मलयालम' से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर और मॉडल शियास करीम इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर जबरदस्त विवादों में घिर गए हैं। इस वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस अनुमोल अनुकुट्टी नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये क्लिप किसी वेडिंग रिसेप्शन का है, जहां दोनों साथ में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

शियास करीम ने अनुमोल अनुकुट्टी को जबरन खिलाया बीफ?
वीडियो में जो बात लोगों को खटक गई, वह है शियास का अनुमोल को बीफ खाने के लिए बार-बार कहना। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शियास करीम एक्ट्रेस अनुमोल अनुकुट्टी को जबरदस्ती बीफ खाने के लिए कह रहे हैं। हालांकि अनुमोल इसे मना कर देती हैं और बताती हैं कि वह डाइट पर हैं।

Bigg Boss Shiyas Kareem

बीफ खाने को लेकर जबरदस्ती करने का वीडियो हुआ वायरल

इसके बाद माहौल थोड़ा अजीब तब हो जाता है जब शियास मजाकिया अंदाज में उनसे पूछते हैं कि क्या वो बीजेपी की फॉलोअर हैं। इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई है।

मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

-जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने शियास करीम के गंदे बर्ताव को गलत बताते हुए उनकी जमकर आलोचना की है।

-कुछ यूजर्स ने ये भी दावा किया है कि अनुमोल पहले बीफ खा चुकी हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो भी शेयर किए थे। वहीं कई लोगों का मानना है कि किसी को भी जबरदस्ती कुछ खिलाने की कोशिश करना बिल्कुल गलत है।

-इस बीच कुछ कमेंट्स ने विवाद को और हवा दी है। एक यूजर ने लिखा है- केरल में बीफ आम है, इसलिए इतना बवाल जरूरी नहीं। वहीं, कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा है कि अगर कोई ऐसा करे तो उसके खाने में भी जबरन कुछ डाल देना चाहिए।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं शियास करीम

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब शियास करीम विवादों में आए हैं। साल 2023 में भी वह गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में थे। कोच्चि में उनके जिम में काम करने वाली एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धोखा देने का आरोप लगाया था। हालांकि शियास ने इन आरोपों को गलत बताया था और बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई थी।

क्यों चुप हैं एक्ट्रेस अनुमोल अनुकुट्टी?

-वहीं फिलहाल इतना बड़ा विवाद खड़ा होने के बावजूद अब तक न तो शियास करीम और न ही अनुमोल अनुकुट्टी ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

-ये पूरा मामला एक बार फिर ये सवाल खड़ा करता है कि निजी पसंद और खान-पान को लेकर मजाक या दबाव किस हद तक सही है। सोशल मीडिया के दौर में ऐसे छोटे वीडियो भी बड़ी बहस का कारण बन जाते हैं और इस बार निशाने पर शियास करीम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+