'बिग बॉस' फेम अंकित गुप्ता ने डेटिंग और ब्रेकअप की अफवाहों पर भड़के, बोले- 'मेरी पर्सनल लाइफ'
अंकित गुप्ता ने हाल ही में अपने खिलाफ फैल रही अफवाहें फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे। इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि उनका एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी से ब्रेकअप हो गया है और वे इस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं। इन अफवाहों से परेशान होकर अंकित गुप्ता ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।
अंकित गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, एक समय आता है जब चुप्पी सहमति जैसी लगने लगती है और अब मैं इससे सहमत नहीं हूं। पिछले कुछ महीनों में, मैंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में अनगिनत कहानियां, एडिटोरियल और अफवाहें बनते देखी हैं। बिना किसी सच्चाई और बिना किसी सीमा के।

अंकित गुप्ता ने आगे कहा, हाल ही में मुझे किसी ऐसे व्यक्ति से जोड़ने की कोशिश की गई जिसे मैं जानता तक नहीं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे एक ही फ्रेम में दिखाई दिए। यह न केवल बेतुका है, बल्कि परेशान करने वाला भी है। मैं यह बात बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मैं एक निजी व्यक्ति हूं। मैं जो कुछ भी साझा करना चाहता हूं, उसे साझा करने का इरादा रखता हूं। लेकिन मैं इस बढ़ते हुए चलन को स्वीकार नहीं करूंगा, जिसमें कहानियों की खोज करना, मुझे अजनबियों से जोड़ना या मेरे नाम और चेहरे का इस्तेमाल करके व्यूज, लाइक्स और ध्यान खींचना शामिल है।
अंकित गुप्ता ने सख्त लहजे में कहा, यह सिर्फ एक वीडियो की बात नहीं है। यह लगातार प्राइवेसी में दखलअंदाजी, आधारहीन गॉसिप और उन लोगों की जवाबदेही की कमी के बारे में है जो बिना सोचे-समझे इस तरह का कंटेंट पोस्ट या फॉरवर्ड कर रहे हैं। अब मेरे बारे में गलत, अपमानजनक या आक्रामक कंटेंट फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति या प्लेटफॉर्म पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मानहानि के मामले भी शामिल हैं।
अफेयर की अफवाहों पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए अंकित ने स्पष्ट किया, पब्लिक लाइफ होने का मतलब यह नहीं है कि मेरी गरिमा पब्लिक प्रॉपर्टी है। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं यहां खेलने के लिए नहीं हूं, मैं यहां अपनी चीजों की हिफाजत करने के लिए हूं। इसलिए कुछ भी पब्लिश या फॉरवर्ड करने से पहले अपने आप से पूछें कि क्या यह सच है?












Click it and Unblock the Notifications