Bigg Boss OTT: अक्षरा सिंह ने कहा- 'शमिता शेट्टी गवार बोलती थीं मुझे, क्योंकि मैं सिर्फ हिंदी बोलती हूं...'

Bigg Boss OTT: अक्षरा सिंह ने कहा- 'शमिता शेट्टी गवार बोलती थीं मुझे, क्योंकि मैं सिर्फ हिंदी बोलती हूं...'

मुंबई, 10 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी से पिछले हफ्ते एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह बाहर हो गई हैं। अक्षरा सिंह ने बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी के बारे में बोलते हुए कहा कि शमिता उन्हें अक्सर गवार बोलती थीं। अक्षरा ने कहा, शमिता उन्हें गवार ,अनपढ़ बोलती थीं। वहीं शो के पहले हफ्ते में उन्होंने मुझसे बात भी नहीं की थी। बिग बॉस ओटीटी पर अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी के बीच कई झगड़े हुए थे। अक्षरा ने शमिता के उम्र का भी शो में कई बार जिक्र किया है। अक्षरा ने यह भी कहा है कि शमिता में बिल्कुल भी विनम्रता नहीं है।

'पहले हफ्ते तो शमिता ने मुझ से बात भी नहीं की थी...'

'पहले हफ्ते तो शमिता ने मुझ से बात भी नहीं की थी...'

जूम डिजिटल को दिए एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने कहा, "पहले सप्ताह शमिता जी ने मुझसे बात ही नहीं की थी। जब भी बात हु, एक ही बात बोलती थी ये तो गवार है। ये अनपढ़ है, वह हमेशा मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करती थीं। सिर्फ इसलिए कि मैं हिंदी बोलती हूं...इसलिए शमिता ने मुझे अनपढ़ कहा। और वह हमेशा मुझ पर हावी रहती थीं।'' अक्षरा ने ये बात रसोई में शमिता के साथ हुई लड़ाई को याद करते हुए कहा।

'शमिता मेरे ऊपर बहुत जोर से भड़कती थी...'

'शमिता मेरे ऊपर बहुत जोर से भड़कती थी...'

अक्षरा सिंह ने कहा, ''जब भी मेरी और शमिता की लड़ाई होती थी, वह मेरे ऊपर बहुत जोर से भड़कती थी। शमिता जी को मैंने कुछ दिन तक सहन किया लेकिन जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई थी तो मैंने भी वापस उनको जवाब देना शुरू कर दिया था। कोई भी मेरे से चिल्लाकर बात करेगा तो मैं उसे सहन नहीं करूंगी।''

अक्षरा बोलीं- 'मुझे शो से अपमानित करके निकाला गया...'

अक्षरा बोलीं- 'मुझे शो से अपमानित करके निकाला गया...'

अक्षरा सिंह ने बिग बॉस ओटीटी के अपने आखिरी एपिसोड के बारे में बात करते हुए कहा, ''मैं सो से थोड़ी सी निराश हूं। मैं जब घर में आई तो बहुत खुश थी लेकिन जब मैंने शो छोड़ा तो उन्होंने मेरा अपमान किया।''

'मेरी मां जितनी बूढ़ी हैं शमिता शेट्टी'

'मेरी मां जितनी बूढ़ी हैं शमिता शेट्टी'

शमिता के उम्र को लेकर कमेंट करने पर अक्षरा सिंह की काफी आलोचना हुई थी। अक्षरा सिंह ने शमिता को लेकर कहा था, "वह मेरी मां जितनी बूढ़ी है, क्या उसका कोई शिष्टाचार नहीं है? वह बहुत बदतमीजी करने वाली महिला है। जब मैं स्कूल में पढ़ती थी तो शमिता जी के गाने पर डांस करती थीं।"

Recommended Video

    Bharti Singh weight loss: Bharti Singh ने घटाया 15 किलो वजन, इस Diet को किया follow | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+