Bigg Boss 20: कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी? बिग बॉस में हो रही एंट्री? क्या करती है BJP MP की लाडली
Bigg Boss 20: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। टेलीविजन और ओटीटी के सबसे चर्चित रिएलिटी शोज में शामिल सलमान खान का ये शो आगामी 6 सितंबर 2026 को प्रीमियर होने वाला है। खास बात ये है कि इस बार शो के हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन को भी एक साथ रिलीज किया जा रहा है।
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को लेकर बड़ा अपडेट
प्रीमियर से पहले सबसे ज्यादा चर्चा संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर हो रही है। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा और राजनीति के जाने-माने चेहरे मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का नाम भी सामने आया है।

'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट लिस्ट का क्या हुआ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रीति तिवारी 'बिग बॉस 20' के घर में नजर आने वाली हैं। बिग बॉस तक की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रीति शो की कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। अगर वह शो का हिस्सा बनती हैं तो इस सीजन में उनकी एंट्री को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ना तय है। इससे पहले राजनेता और एक्टर रवि किशन की बेटी रीवा किशन भी इसी साल एक रिएलिटी शो का हिस्सा बनी थीं।
'बिग बॉस 20' के लिए रीति तिवारी का नाम हुआ कन्फर्म?
-रीति तिवारी की शो में एंट्री को लेकर वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि उन्हें सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले इस सीजन के लिए फाइनल कर लिया गया है। हालांकि शो के प्रीमियर से पहले आधिकारिक तौर पर कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट सामने आने का इंतजार है।
-रीति तिवारी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो सिर्फ मनोज तिवारी की बेटी के तौर पर ही नहीं जानी जातीं। वह बिजनेस की दुनिया में भी एक्टिव हैं। रीति तिवारी 'रीति स्पोर्ट्स' की डायरेक्टर हैं और एक ज्वैलरी फर्म 'जूनी' की को-फाउंडर भी बताई जाती हैं।
मुंबई के इस स्कूल से हुई रीति की पढ़ाई
23 जून 2001 को जन्मी रीति तिवारी ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पूरी की है। वह मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। मनोज और रानी की शादी करीब 11 साल तक चली थी, जिसके बाद 2011 में दोनों अलग हो गए थे।
रीति ने संगीत को भी बनाया करियर का हिस्सा
रीति तिवारी की दिलचस्पी सिर्फ बिजनेस और राजनीति तक सीमित नहीं है। वह खुद को सिंगर, कंपोजर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी पेश करती हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनका अपना चैनल है, जहां वो अपने म्यूजिक से जुड़े प्रोजेक्ट्स शेयर करती रहती हैं। साल 2020 में रीति तिवारी ने हिंदी गाना 'चले आओ' भी गाया था। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नंदीश संधू और चार्ली चौहान नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें गाने लिखने और डांस करने का भी काफी शौक है।
पिता मनोज तिवारी की राह पर राजनीति में भी रखा कदम
-रीति तिवारी ने अपने पिता मनोज तिवारी की तरह राजनीति में भी कदम रखा है। साल 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन की थी। राजनीति में आने के फैसले के बारे में बात करते हुए रीति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी वह राजनीति में कदम रखेंगी।
-रीति तिवारी ने बताया था कि उन्हें लगता था कि राजनीति शायद उनकी किस्मत में है लेकिन ये मौका उन्हें 10 से 15 साल बाद मिलेगा। रीति ने पार्टी में शामिल होने का श्रेय बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी दिया था। उनके मुताबिक शायद उन्होंने उनमें कोई काबिलियत देखी होगी, जिसकी वजह से उन्हें पार्टी में शामिल होने का मौका मिला।
NGO से भी जुड़ी हैं रीति तिवारी
रीति तिवारी सामाजिक क्षेत्र में भी काम करती हैं और एक NGO से जुड़ी होने की बात सामने आई है। इस तरह बिजनेस, म्यूजिक, सोशल वर्क और राजनीति, रीति कई अलग-अलग क्षेत्रों में एक्टिव हैं। अब अगर 'बिग बॉस 20' में उनकी एंट्री की खबर पक्की होती है, तो ये देखना दिलचस्प होगा कि कैमरे के सामने उनका व्यक्तित्व किस तरह सामने आता है। शो में अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले कंटेस्टेंट्स के बीच रीति की मौजूदगी क्या रंग लाती है, इसका पता आगामी 6 सितंबर 2026 से चल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
