Bigg Boss 20: कब शुरू हो रहा है 'बिग बॉस 20'? कहां देख सकेंगे Salman Khan का ये रिएलिटी शो? जानें पूरी डिटेल्स

Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 20 एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो का 20वां सीजन जल्द ही छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। इस बार भी शो की कमान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के हाथों में होगी। सीजन शुरू होने से पहले ही बिग बॉस 20 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने शो के नए घर की झलकियां भी फैंस के साथ शेयर कर दी हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सलमान खान के 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ा अपडेट
शो के प्रीमियर की तारीख सामने आने के बाद अब फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। वहीं कंटेस्टेंट्स को लेकर भी कई नाम लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी किसी भी कंटेस्टेंट के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आइए जानते हैं बिग बॉस 20 कब शुरू होगा और इसे टीवी और ओटीटी पर किस समय देखा जा सकेगा।

Bigg Boss 20

कब शुरू होगा 'बिग बॉस 20'?

-सलमान खान के फैंस लंबे समय से बिग बॉस के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर आगामी 6 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। शो का पहला एपिसोड रात 9 बजे से शुरू होगा।

-दर्शक इस बार भी शो को ओटीटी और टीवी, दोनों प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। जानकारी के मुताबिक शो का प्रीमियर रात 9 बजे जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम होगा जबकि कलर्स टीवी पर इसका प्रसारण रात 10:30 बजे किया जाएगा। ऐसे में फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स की एंट्री और सलमान खान के साथ शो के धमाकेदार आगाज का मजा घर बैठे ले सकते हैं।

कैसा है 'बिग बॉस 20' का नया घर?

-सीजन 20 शुरू होने से पहले ही मेकर्स ने शो के सबसे बड़े आकर्षण यानी बिग बॉस के घर की तस्वीरें जारी कर दी हैं। सामने आई तस्वीरों में इस बार घर का इंटीरियर काफी कलरफुल, मॉडर्न और पहले से ज्यादा एक्सपेरिमेंटल नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इन तस्वीरों को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं।

-इस बार घर में सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि कुछ खास सरप्राइज भी देखने को मिलने वाले हैं। घर में रूम नंबर 20 बनाया गया है, जिसे लेकर मेकर्स ने फिलहाल सस्पेंस बरकरार रखा है। इस कमरे के अंदर क्या है और इसका खेल में क्या रोल होगा, इसका खुलासा शो के दौरान ही होगा। इसके अलावा एक और सरप्राइज है, जिसकी जानकारी कंटेस्टेंट्स को घर में एंट्री करने से पहले ही मिलेगी।

कौन-कौन बन सकता है बिग बॉस 20 का कंटेस्टेंट?

बिग बॉस 20 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ टीवी स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और अन्य चर्चित चेहरों के नाम संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बताए जा रहे हैं।

जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, उनमें अमान गांधी, कनिका मान, गुल्लू, आरिश्फा खान, माही विज, रोहिद खान, युंग दसा, खुशी दुबे, काजी तौकीर, रिति तिवारी, जायन इबाद खान, मैरी कॉम, उदिति सिंह, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, रिया अहीर और लवप्रीत गिल शामिल हैं।

हालांकि इन नामों को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में ये साफ नहीं है कि इनमें से कौन-कौन से चेहरे वास्तव में बिग बॉस 20 के घर में नजर आएंगे। आधिकारिक कंटेस्टेंट लिस्ट सामने आने के बाद ही इस पर स्थिति स्पष्ट होगी।

सलमान खान फिर संभालेंगे शो की कमान

-बिग बॉस और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे। उनके वीकेंड का वार का फैंस को खास तौर पर इंतजार रहता है। अब देखना होगा कि सीजन 20 में बिग बॉस का घर किस तरह के नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आता है और कौन से कंटेस्टेंट दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने में कामयाब होते हैं।

-कुल मिलाकर नए घर, नए ट्विस्ट और चर्चित चेहरों के साथ बिग बॉस 20 को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब 6 सितंबर 2026 को होने वाले ग्रैंड प्रीमियर के बाद ही पता चलेगा कि इस सीजन में मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को किस तरह के नए सरप्राइज देखने को मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+