'मैं काट दूंगी', Bigg Boss 20 के घर में किस पर भड़कीं माही विज? तलाक का जिक्र होते ही बौखलाईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में रिश्तों के समीकरण लगातार बदल रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती देखने को मिलती है तो कभी छोटी-सी बात पर बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। अब घर में माही विज और लव गिल के बीच जबरदस्त टकराव होने वाला है। शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस दिखाई गई है। इस दौरान माही के तलाक का मुद्दा भी उठता है, जिसे सुनकर एक्ट्रेस अपना आपा खो बैठती हैं। उन्होंने लव को साफ चेतावनी तक दे डाली।

माही विज और लव गिल के बीच क्यों शुरू हुई बहस?
बिग बॉस 20 के आगामी एपिसोड में नॉमिनेशन के दौरान पुरानी बातों को लेकर विवाद बढ़ता नजर आएगा। दरअसल माही विज ने पहले लव गिल को होम ब्रेकर कहा था। जब लव को माही की इस टिप्पणी के बारे में पता चला तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की और एक्ट्रेस को जवाब देने लगीं।

Bigg Boss 20

लव गिल को माही विज ने दी चेतावनी

-इसी बहस के बीच माही विज और उनके पति जय भानुशाली के तलाक की चर्चा भी शुरू हो गई। जैसे ही बातचीत में उनकी निजी जिंदगी का जिक्र आया, माही बुरी तरह भड़क गईं। मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में वह लव पर चिल्लाती नजर आ रही हैं। माही सवाल करती हैं कि आखिर घर में उनके तलाक की बातें क्यों की जा रही हैं।

-प्रोमो में माही विज काफी गुस्से और भावुक अंदाज में दिखाई देती हैं। वह लव गिल को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि घर में उनके तलाक को लेकर कोई बात नहीं करेगा। इतना ही नहीं, माही विज अपने पति जय भानुशाली का नाम इस विवाद में घसीटे जाने पर भी नाराजगी जताती हैं। माही विज कहती हैं- जो भी मेरे पति को इस मामले के बीच में लाएगा, उसे मैं छोड़ूंगी नहीं, काट दूंगी।

-अपनी बात कहने के बाद माही गुस्से में गार्डन एरिया की तरफ चली जाती हैं। इस पूरे विवाद के दौरान घर के दूसरे सदस्य भी अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई देते हैं। माही विज का गुस्सा देखकर आम्रपाली दुबे भी चुप नहीं रहतीं और लव गिल का पक्ष लेते हुए उन्हें याद दिलाती हैं कि माही ने भी लव को होम ब्रेकर कहा था, जो गलत था।

आम्रपाली दुबे से भी भिड़ीं माही विज

लव गिल और माही विज के बीच चल रही बहस में जब आम्रपाली दुबे ने दखल दिया तो एक्ट्रेस उनसे भी उलझती नजर आईं। प्रोमो में माही को आम्रपाली पर भी गुस्सा करते देखा जा सकता है। इस तरह एक विवाद ने घर के कई सदस्यों को आमने-सामने ला दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में यs मामला किस मोड़ पर पहुंचता है और घर के बाकी कंटेस्टेंट्स किसका साथ देते हैं।

बिग बॉस के घर में हुआ दिवाली का जश्न

-विवादों के बीच हाल ही में बिग बॉस 20 के घर में दिवाली का खास जश्न भी देखने को मिला था। इस मौके पर मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस घर पहुंचीं और उन्होंने कंटेस्टेंट्स के लिए लाइव परफॉर्मेंस दी। उनके गानों पर घरवालों ने जमकर डांस किया और त्योहार का आनंद लिया। जैस्मीन की परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए और दर्शकों ने सिंगर की आवाज की तारीफ की।

-फिलहाल माही विज और लव गिल के बीच हुआ यह विवाद शो के नए प्रोमो की सबसे चर्चित झलक बन गया है। निजी जिंदगी से जुड़ी बातों पर माही की नाराजगी और आम्रपाली के साथ उनकी बहस ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+