Bigg Boss 19: कौन हैं Natalia Janoszek? बिग बॉस 19 में ये विदेशी महिला बढ़ाएगी पारा
Bigg Boss 19: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 19 एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। हर बार की तरह इस सीजन में भी अलग-अलग स्वभाव और पृष्ठभूमि से आने वाले कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया है।
24 अगस्त 2025 से शुरू हो रहा है बिग बॉस 19
बिग बॉस 19 का प्रीमियर आजा यानी 24 अगस्त 2025 को होने वाला है। इस बार शो का कॉन्सेप्ट- घरवालों की सरकार है, जो दर्शकों के लिए और भी दिलचस्प अनुभव लेकर आएगा। इस सीजन की कंटेस्टेंट लिस्ट में कई नामों ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है, लेकिन इनमें से सबसे खास नाम- पॉलिश एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक (Natalia Janoszek) का है।

कौन हैं नतालिया जानोसजेक?
-नतालिया का पूरा नाम Natalia Magdalena Janoszek है। वो सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सिंगर, ऑथर और टीवी पर्सनालिटी भी हैं। उन्होंने कई इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया है और अपनी पहचान बनाई है। इसके बाद नतालिया ने बॉलीवुड में भी कदम रखा और दर्शकों का ध्यान खींचा।
-IMDB की जानकारी के अनुसार, नतालिया ने अपनी किताब Behind the Scenes of Bollywood में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए हैं। उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर 365 Days फिल्म फ्रेंचाइज के लिए भी जाना जाता है।
फिल्मों और रिएलिटी शोज में आ चुकी हैं नजर
-नतालिया न सिर्फ फिल्मों में बल्कि डांसिंग और रियलिटी शोज में भी सक्रिय रही हैं। पॉलैंड के कई रियलिटी शोज में वो अपनी डांस परफॉर्मेंस से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। बॉलीवुड में उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है 'चिकन करी लॉ' (Chicken Curry Law) जिसमें उन्होंने माया जॉन्सन का किरदार निभाया था।
-ये फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा थी, जहां नतालिया ने रेप विक्टिम का रोल निभाकर दर्शकों का दिल छू लिया था। इस फिल्म में उनके साथ आशुतोष राणा, अमन वर्मा और मकरंद देशपांडे जैसे दमदार कलाकार भी नजर आए थे।
'हाउसफुल 5' में नजर आई थीं नतालिया
हाल ही में नतालिया को अक्षय कुमार और मल्टी-स्टार कास्ट से सजी फिल्म 'हाउसफुल 5' में भी देखा गया था। इससे पहले भी वो बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स कर चुकी हैं और अपनी पहचान बना चुकी हैं।
'बिग बॉस 19' में नतालिया की ग्लैमरस एंट्री
अब नतालिया का 'बिग बॉस 19' में जाना उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। उनकी एंट्री से शो का ग्लैमर और एंटरटेनमेंट दोनों बढ़ने वाले हैं। दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि पॉलिश एक्ट्रेस भारतीय दर्शकों के बीच बिग बॉस के घर में कैसा प्रभाव डालती हैं।












Click it and Unblock the Notifications