Bigg Boss 19 Contestants Fees List: ये है सलमान के शो का सबसे महंगा घरवाला, बाकी सबको मिल रहे चिल्लर

Bigg Boss 19 Contestants Fees List: बिग बॉस 19 इन दिनों अपने 5 हफ्ते में चल रहा है। शो से दो लोग एविक्ट भी हो चुके हैं। इसमें नगमा मिराजकर और नातालिया कान नाम है। अब शो में अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, आवेज दरबार, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, अश्नूर कौर, नेहल चुडासामा, नीलम गिरी, शहबाज बदेशा, मृदुल तिवारी, जिशान कादरी, फरहाना भट्ट और बशीर अली बचे हैं।

Bigg Boss 19 Contestants Fees List

शो को शुरू हुए एक महीना हो चुका है। एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो चुकी है। लेकिन अभी वो हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को नहीं मिला है, जिसके लिए बिग बॉस जाना जाता है। इस सीज़न में कई बेहतरीन और पॉपुलर कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। आइए जानते हैं इनमें से सात पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की फीस के बारे में।

बिग बॉस 19 की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद हैं। वो 90 के दशक की मशहूर रही हैं। इस शो के लिए 2-4 लाख रुपये प्रति सप्ताहकी फीस मिल रही है।

'रोडीज़' और 'स्प्लिट्सविला' जैसे रियलिटी शो में भाग ले चुके बशीर अली इस सीज़न में आए हैं। जो पॉपुलर तो हैं, लेकिन उन्हें 3-6 लाख रुपये की फीस मिल रही है।

पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक इस सीजन में आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हर हफ्ते लगभग 8.75 लाख रुपये मिल रहे हैं। वो सलमान के फेवरेट भी हैं।

आवेज दरबार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ शो में आए थे, हालांकि नगमा अब बाहर हो चुकी हैं। आवेज शो में बने हुए हैं और उन्हें प्रति सप्ताह 6 लाख रुपये मिल रहे हैं। हालांकि वे फीस के मामले में टॉप पर नहीं है।

अश्नूर कौर इस सीज़न की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं। उन्हें भी इस शो के लिए लगभग 6 लाख रुपये प्रति सप्ताह की फीस मिल रही है। वो भी टीवी की पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं।

तान्या मित्तल को बिग बॉस 19 के लिए लगभग 3-6 लाख रुपये मिल रहे हैं। वो शो में अपनी बातों के लिए जानी जाती हैं। कई बार वो इसके लिए ट्रोल भी होती हैं।

'अनुपमा' सीरियल से प्रसिद्धि पाने वाले गौरव खन्ना इस सीज़न के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें प्रति सप्ताह 17.5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। वो इस सीजन के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+