पत्नी से मिलने के बाद खुलीं विवियन डीसेना की आंखें, जिगरी दोस्त अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह से पूछे तीखे सवाल

Bigg Boss 18 New Promo: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 अपने 11वें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। फिर भी शो टीआरपी के लिए अभी भी जद्दोजहद कर रहा है। घर में कलेश हो रहे हैं और वाइल्ड कार्ड एंट्री भी घर में अब अपना माहौल बना रहे हैं। बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को खूब रियलिटी चेक दिए।

इस बार विवियन डीसेना से मिलने के लिए घर में उनकी पत्नी नौरान आईं थी। जहां उन्होंने विवियन को बहुत समझाया और उनकी आंखें खोलने का काम किया। जहां उन्होंने ये भी कहा कि जो तुम्हारे दोस्त हैं, क्या वो सच में तुम्हारे साथ हैं। इसके बाद से विवियन अब घर के अंदर सभी लोगों से सवाल पूछने के लिए तैयार हो गए हैं। अब शो से नया प्रोमो रिलीज किया है।

Bigg boss 18 Vivian Dsena

ईशा अविनाश से तीखे सवाल
इस प्रोमो में विवियन डीसेना अपने दोस्तों से ही सवाल जवाब कर रहे हैं। प्रोमो में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के साथ बात कर रहे हैं। इसी बीच विवियन कहते हैं कि मैं इस घर में किसी का हाथ नहीं पकड़ूंगा जो करना है कर लो। तुझे (अविनाश) क्लियर हो गया मेरा इस घर में किसी से यानी किसी से भी कोई रिश्ता नहीं है। इस बीच विवियन ईशा सिंह से सवाल पूछते हैं कि नॉमिनेशन टास्क में फ्रीज क्यों हो गई थी। इस बात को सुनकर ईशा थोड़ी हैरान होती हैं।

विवियन 2.O आ गया
इसी प्रोमो आगे विवियन शिल्पा शिरोड़कर से बात करने जाते हैं। यहां वो कहते हैं कि मैम जब सलमान भाई ने मुझे बोला विवियन इज लॉस्ट, तो आपने मुझे रोका नहीं ना टोका। आप तो मुझे अपना मानती है। क्या आप करण को भी नहीं बताती हैं कि वो कहा गलत है, इस जवाब पर शिल्पा हां कहती हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी कहा जाने लगा कि विवियन 2.O आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+