Bigg Boss 18: सलमान वीकेंड का वार में निकालेंगे आरफीन और सारा खान की हेकड़ी, माइंड रीडर के उड़ेंगे परखच्चे?

Weekend Ka War Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड सलमान खान ने ही होस्ट किया। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद खबरें थी की सलमान ये एपिसोड नहीं होस्ट करेंगे। उनकी जगह फराह खान का नाम सामने आ रहा था। लेकिन इन सभी खबरों के झुठलाते हुए सलमान ने एपिसोड रिकॉर्ड किया और घर वालों की क्लास लगाई।

इस बार बिग बॉस का वीकेंड का वार बड़ा ही धमाकेदार होने वाला है। सलमान अविनाश के सपोर्ट में दिखाई देंगे। वहीं, बाकी घरवालों की क्लास भी लगाते दिखाई देंगे। इस बार उनकी लताड़ में सबसे पहले नबंर पर आरफीन और उनकी पत्नी सारा हैं। दोनों ने पहले घर में खूब हंगामा किया और बाद में अपने प्रोफेशन का विक्टिम कार्ड खेलना शुरू किया।

bigg boss 18 Salman Khan

सलमान उनके इसी काम पर क्लास लगाएंगे। नए प्रोमो में सलमान आरफीन से कहते हैं कि क्या आपको सुनाना नहीं सिखाया जाता। उन्होंने कहा नो (ना) इतने में सलमान ने कहा कि फिर तो बात ही खत्म हो गई। आपका प्रोफेशन क्या है कोई भी घरवाला नहीं समझ पाया है। यहां तक की आपकी पत्नी भी नहीं समझ पाईं। आप महान लोग हैं बाकी सब बेवकूफ हैं, इसमें मैं भी शामिल हूं। इसके बाद दोनों के बीच थोड़ा नोक-झोक हुई। जिसके बाद सलमान ने गुस्से में कहा कि आप लोगों से बात करना ही बेकार है।

सलमान दोनों से बात करना बंद करते हैं और घर से बाहर निकल जाते हैं। ये तो बस प्रोमो में दिखाया गया है। असली खेल आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा। खै़र बिग बॉस 18 की ऐसी ही अपडेट के लिए आप पड़ते रहिए oneindia hindi वन इंडिया हिंदी। यहां आपको बिग बॉस 18 से जुड़ी हर छोड़ी बड़ी अपडेट मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+